यश दयाल पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप तो लोगों ने लगा दी RCB के गेंदबाज की क्लास, बोले- बेशर्म...

Yash Dayal: आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

iconPublished: 28 Jun 2025, 10:42 PM
iconUpdated: 28 Jun 2025, 11:34 PM

Reaction On Yash Dayal For Sexual Harassment Allegation: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। दयाल की रूमर्ड और कथित गर्लफ्रेंड ने उन पर यह आरोप लगाया। आरोप लगने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर दयाल की क्लास लगानी शुरू कर दी है। कई लोगों ने यश को बर्शम भी कह दिया है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि यश दयाल की कथित गर्लफ्रेंड ने उन पर यौन, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि यश दयाल 5 साल से महिला के साथ रिलेशन में थे। इसके अलावा बताया गया कि दयाल एक दूसरी महिला के साथ भी रिलेशन में हैं।

सीएम योगी के पास भी पहुंची शिकायत

आरसीबी के तेज गेंदबाज के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऑफिस में भी दयाल की शिकायत पहुंची है। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि उनके पास दयाल के खिलाफ चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो भी हैं जिससे वह आरोप साबित कर सकती हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

आरोप की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस यश दयाल पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें 'अपराधी' तो कई 'बेशर्म' कह रहा है। इसके अलावा लोग आरसीबी को भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें सोशल मीडिया रिएक्शन...

यश दयाल की तरफ से नहीं आया कोई रिएक्शन

आरसीबी के यश दयाल की तरफ से यौन उत्पीड़न के आरोप अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी तरफ से क्या रिएक्शन सामने आता है।

बताते चलें कि दयाल को आरसीबी ने 2025 आईपीएल से पहले 5 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था। वह 2024 से आरसीबी के साथ हैं। दयाल बेंगलुरु के लिए मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं।

Read more: IND vs ENG: औरतों ने लिया आदमियों का बदला, ऑलआउट कर भारत ने बजाया इंग्लैंड का गेम

Follow Us Google News