Yash Dayal Case: आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल के ऊपर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि यश ने शादी का वादा करके उनका मानसिक और शारिरीक शोषण किया है।
'यश दयाल का कई लड़कियों से अफेयर', पीड़िता बोली- 15 दिन उनके घर रही; क्या रहा आरसीबी क्रिकेटर का रिएक्शन?

Table of Contents
Yash Dayal Case: आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ ही दिन पहले एक महिला ने यश दयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उसने दावा किया था कि आरसीबी के इस तेज गेंदबाज ने उनसे शादी का वादा करके मानसिक और शारिरीक शोषण किया है।
अब ये मामला यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। महिला ने अपनी शिकायत में ये भी कहा था कि वो पिछले पांच साल से यश दयाल के साथ थी और इस दौरान क्रिकेटर ने कई बार अपने परिवार वालों से भी मिलवाया था। हालांकि यश के पिता ऐसे किसी भी तरह की बात से सहमति नहीं जता रहे हैं।
यश दयाल के कई अफेयर रहे हैं: पीड़िता
पीड़िता ने दावा किया है कि वे 2020 से यश को जानती है और इस दौरान RCB क्रिकेटर ने उसे अपने परिवार वालों से मिलवाया। पीड़िता ने कुछ दिन यश के घर में गुजारे भी हैं लेकिन यश ने पिछले ढाई साल में कई लड़कियों के साथ अफेयर रहे। पीड़िता ने ये भी दावा किया कि तीन लड़कियां अभी भी उनके संपर्क में हैं जिनके साथ यश के संबंध थे।

क्या रहा यश दयाल का रिएक्शन?
रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि यश दयाल ने इन 3 लड़कियों को भी धोखा दिया है। हालांकि, यश दयाल और उनके परिवार की ओर से अब तक इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। ये मामला दिनों दिन गर्माता जा रहा है और हर किसी की चर्चा का विषय बना हुआ है।

आईपीएल 2022 फाइनल के बाद दिखी थी पीड़िता
इस पीड़िता और यश दयाल का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये फोटो आईपीएल 2022 का है जब यश गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते थे और आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल 2022 फाइनल के बाद से इस पीड़िता ने यश के साथ अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फोटो शेयर की थी।