WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में जीत साउथ अफ्रीका की हुई है। दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीतकर WTC 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने एक बड़ी बात बोली है। उन्होंने साउथ अफ्रीका को चैंपियन का हकदार बताया है।

हार के बाद क्या बोले पैट कमिंस

मुकाबले में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "चीजें बहुत जल्दी बदल सकती हैं लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।" उनका साफ इशारा तेंबा बवुमा के छूटे हुए कैच पर था। उन्होंने कहा, "पहली पारी में अच्छी बढ़त मिली और फिर दूसरी पारी में उन्हें आउट करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारे लिए पिछले दो साल शानदार रहे हैं। हालांकि, इस फाइनल में हम एक टीम के तौर पर अच्छा खेल नहीं दिखा सके।"

WTC Final 2025
WTC Final 2025

पिच को लेकर बोले कमिंस

कमिंस ने आगे कहा, "ऐसा लग रहा था कि विकेट सपाट हो गया है। नाथन लियोन खतरनाक लग रहे थे लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। एडेन मार्क्रम ने शानदार पारी खेली। इसी वजह से साउथ अफ्रीका इस ट्रॉफी की हकदार है और उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन (WTC Final 2025)

WTC Final 2025 जैसे ही 11 जून को शुरू हुआ, दोनों टीमें जोश में दिखाई दिए। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लग रहा था, लेकिन साऊथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में पूरा मैच ही पलट दिया। दरअसल पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 रन बनाएं थे। जबकि साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में मात्र 138 रन ही बना पाएं।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी खेलकर 207 रन बनाएं और साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य थमा दिया। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गवांकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीजन का विजेता बन गया।

Read More: WTC Final 2025: टूट गया जोश हेजलवुड का फाइनल ना हारने का रिकॉर्ड, कायम रहा टेम्बा बावुमा का कीर्तिमान!