WPL 2023: फाइनल में दिल्ली से भिड़ेगी मुंबई, एलिमिनेटर में UP को हराया

विमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया। यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

New Update
MIW

MIW, WPL 2023: Image credit: WPL

MIW vs UPW, WPL 2023, WPL, WPL 2023 Eliminator: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) का एलिमिनेटर मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz) के बीच डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला गया। यूपी की कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में यूपी वॉरियर्स 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। मुंबई ने 72 रन से इस मैच को जीतने के साथ ही फाइनल में जगह बनाई। 26 मार्च, रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच WPL 2023 का फाइनल खेला जाएगा।

नहीं चला हरमन का बल्ला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत औसत रही। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर MIW को पहला झटका लगा। यास्तिका भाटिया 18 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 10वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। हेले मैथ्यूज 26 गेंदों पर 26 रन बनाकर कैच आउट हुईं। 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 15 गेंदों पर 14 रन बनाए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर MIW का चौथा विकेट गिरा। मेली केर ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर 4 गेंदों पर 11 रन और नेट साइवर-ब्रंट 38 गेंदों पर 72 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

यूपी की खराब शुरुआत

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टीम का पहला विकेट गिरा। श्वेता सहरावत ने 8 गेंदों पर 1 रन बनाया। अगले ही ओवर में UPW का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान एलिसा हीली ने 6 गेंदों पर 11 रन बनाए। 5वें ओवर की पहली गेंद पर यूपी का तीसरा विकेट गिरा। ताहलिया मैकग्राथ 7 के स्कोर पर रन आउट हुईं। 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर UPW का चौथा विकेट गिरा। ग्रेस हैरिस ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। 

वोंग ने ली हैट्रिक

इसके बाद इस्सी वोंग ने हैट्रिक लेकर यूपी को बैकफुट पर ला दिया। यह विमेंस प्रीमियर लीग की पहली हैट्रिक है। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर यूपी का 5वां विकेट गिरा। किरण नवगिरे ने 27 गेंदों पर 43 रन बनाए। अगली ही गेंद पर यूपी को एक और झटका लगा। सिमरन शेख खाता तक नहीं खोल सकीं। ओवर की चौथी गेंद पर वोंग ने सोफी एक्लेस्टोन को बोल्ड किया। अगले ही ओवर में UPW का 8वां विकेट गिरा। दीप्ति शर्मा ने 20 गेंदों पर 16 रन बनाए।

17वें ओवर की पहली गेंद पर यूपी का 9वां विकेट गिरा। अंजलि सरवानी ने 5 रन बनाए। अगले ही ओवर की चौथी गेंद पर यूपी का आखिरी विकेट गिरा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 9 गेंदों पर 5 रन बनाए। पार्शवी चोपड़ा खाता खोले बिना नाबाद रहीं। मुंबई की ओर से इस्सी वोंग ने 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा सायका इशाक ने 2, नेट साइवर-ब्रंट-हेले मैथ्यूज-जिंतिमनी कलिता ने 1-1 सफलता प्राप्त की।

ये भी पढ़ें: आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

ये भी पढ़ें: CSK और LSG को बड़ा झटका! Mukesh Choudhary, Mohsin Khan हो सकते बाहर

Latest Stories