India vs Pakistan Blockbuster Match: विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी चिर प्रतिदंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान की टक्कर दोनों ही देशों के बीच हुई टेंशन के बाद चिंता का विषय बन चुकी है। दोनों ही देशों के बीच सीमा पर हो रही टेंशन के बीच अब भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच आगामी वर्ल्ड कप की टक्कर पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन आखिरकार आईसीसी ने इन संकट के बादलों को खत्म कर दिया है और ये ब्लॉकबस्टर अब फैंस का मजा दोगुना करने के लिए तैयार है।
India vs Pakistan वुमेंस वर्ल्ड कप का वेन्यू और तारीख हुई सेट
जी हां... हम यहां भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मेंस वर्ल्ड कप नहीं बल्कि आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की बात कर रहे हैं। इस मेगा इवेंट का आयोजन भारत में होने जा रहा है। भारत के मेजबान होने की वजह से इस वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन आखिरकार ये सस्पेंस खत्म हो गया है और भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले की तारीख और स्थान दोनों की तस्वीर साफ हो चुकी है।
5 अक्टूबर को कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान मैच
आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट का फुल शेड्यूल सामने आ गया है। जिसमें ओपनिंग मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम का श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के साथ होगा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी अपने सबसे बड़े आर्च राइवल पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan) 5 अक्टूबर को टक्कर लेगी। ये मैच दोनों देशों के बीच टेंशन को देखते हुए न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। इस मैच को आईसीसी ने श्रीलंका के कोलंबो में कराने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब पाकिस्तान से होने वाले मैच की टेंशन खत्म हो गई है।
29 और 30 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल, 2 नवंबर को होगा फाइनल
आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें शिरकत करने जा रही है। जिसमें सभी टीमों को आपस में एक-एक मैच खेलने हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 7 मैच खेलेगी। 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका, 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला होगा। तो वहीं 19 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका, 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से टक्कर होगी।
इसके अलावा 29 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल और दूसरा सेमीफाइनल मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं 2 नवंबर को खिताबी जंग होगी। दूसरा सेमीफाइनल मैच बेंगलुरू में होगा। लेकिन पाकिस्तान को देखते हुए पहले सेमीफाइनल और फाइनल मैच के वेन्यू की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।
भारत का वनडे वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल
तारीख | मैच | वेन्यू |
30 सितंबर | भारत बनाम श्रीलंका | बेंगलुरू |
5 अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
9 अक्टूबर | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | वाइजेग |
12 अक्टूबर | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | वाइजेग |
19 अक्टूबर | भारत बनाम इंग्लैंड | इंदौर |
23 अक्टूबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड | गुवाहाटी |
26 अक्टूबर | भारत बनाम बांग्लादेश | बेंगलुरू |
29 अक्टूबर | पहला सेमीफाइनल | वेन्यू फिक्स नहीं (गुवाहाटी या कोलंबो) |
30 अक्टूबर | दूसरा सेमीफाइनल | बेंगलुरू |
2 नवंबर | फाइनल | वेन्यू फिक्स नहीं (बेंगलुरू या कोलंबो) |