Women World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की शुरु होने वाला है। इस साल महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी, जहां पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा। यानी कि भारत और पकिस्तान के बीच राजनीतिक स्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट (Women World Cup 2025) से जुडी सभी जानकारियों के बारे में ।

Women World Cup 2025
Women World Cup 2025

Women World Cup 2025: भारत का शेड्यूल

भारती टीम अपना पहला मुकाबला 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी। यह पूरे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला होने वाला है। इसके बाद भारतीय टीम वापस भारत लौटकर 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से विशाखापत्तनम में भिड़ेगी।

इसके बाद सीधे 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में खेलेगी, फिर 23 अक्टूबर को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में भारत और बांग्लादेश के बीच देखने को मिलेगा। यह सभी मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

भारत ने कभी नहीं जीता है वर्ल्ड कप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कभी भी विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है। टीम इंडिया कई बार सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंची है लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में इस बार वर्ल्ड कप अपने घर यानी भारत में हो रहा है और ऐसे में भारत की महिला टीम इस बार वर्ल्ड कप को अपने नाम करना चाहेगी। बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करती हुई दिखाई देंगी, जो इस समय टीम की कप्तान हैं।

Read More: BCCI पर भड़के योगराज सिंह, दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन को बताया सही