भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का समापन हो गया हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है क्योंकि भारत को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा हैं। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम से काफी उम्मीदें थी लेकिन भारत ने सभी उम्मीदों को तोड़ दिया हैं।
इस सीरीज में ख़ास कर भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया है क्योंकि भारतीय बल्लेबाज़ कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे वहीं अगर कोई बल्लेबाज़ क्रीज़ पर टिक भी जा रहा है तो उसे बाकी खिलाड़ियों से उतना समर्थन नहीं मिल रहा था।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने किया है इस साल निराश
2024 में भारतीय टीम ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के नेतृत्व में आईसीसी टी20 विश्वकप का खिताब जीता था वहीं इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। हालाँकि टेस्ट क्रिकेट में इन दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला पूरा तरीके से खामोश रहा हैं।
2024 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में बात की जाए तो रोहित शर्मा ने इस साल 14 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 पारियों में 24.76 की औसत से 619 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 2 शतक और 2 अर्धशतक ही निकले हैं।
विराट कोहली के बारे में बात करी जाए तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इस साल 11 मुकाबलों की 21 पारियों में 24.52 की औसत से 440 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान सिर्फ एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा हैं। विराट कोहली लगातार एक ही गलती से अपना विकेट गवा रहे हैं।
क्या रिटायरमेंट लेंगे दोनों खिलाड़ी?
दोनों ही स्टार खिलाड़ियों के बल्ले से पिछले कुछ महीनो से रन नहीं निकल रहे हैं और इसी कारण उनके टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालाँकि रिपोर्ट्स की मानी जाए तो विराट कोहली अभी 2 साल टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए अवश्य नज़र आ सकते हैं वहीं रोहित शर्मा जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते है।
READ MORE HERE :
ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने Yashasvi Jaiswal, मिचेल स्टार्क की जमकर कुटाई करते हुए बनाया रिकॉर्ड