7 साल बाद वनडे टीम में होगी Ajinkya Rahane की वापसी! WTC फाइनल के बाद विश्वकप खेलना तय?

पीठ की सर्जरी के बाद श्रेयस अय्यर कम से कम 3-4 महीने आराम करेंगे। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपने आप को साबित भी करना होगा। उन दिनों विश्वकप नजदीक होगा। ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा है कि उनकी जगह रहाणे को प्राथमिकता दी जाए।

New Update
Ajinkya Rahane 3

Ajinkya Rahane: Image Credit IPL/BCCI

WTC Final, ODI World Cup, ODI World Cup 2023, CSK, Chennai Super Kings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए मंगलवार को बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया। निर्णायक मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) से होगा। मैच 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के द ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की टेस्ट में वापसी हुई है। जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहाणे ने आखिरी टेस्ट खेला था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वहीं उन्होंने अपना आखिरी वनडे 16 फरवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। 

विश्वकप स्क्वॉड में मिल सकती जगह

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के चलते भारतीय स्क्वॉड में अनुभवी अजिंक्य रहाणे को मौका दिया गया है। अय्यर ने हाल ही में ब्रिटेन में पीठ का ऑपरेशन करवाया है। रहाणे आईपीएल 2023 में तूफानी पारियां खेल रहे हैं। अब तक खेले 5 मुकाबलों में उन्होंने 52.25 की औसत और 199 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं। रहाणे के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में भी जगह मिल सकती है। आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने भी कई उम्दा पारियां खेली थीं। नतीजतन उन्हें पिछले साल खेले गए टी20 विश्वकप में टीम इंडिया में जगह मिली थी। इस साल रहाणे भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते दिख रहे हैं। 

Ajinkya Rahane 2
Image Credit IPL/BCCI

मिडिल ऑर्डर में फेल रहे सूर्या

पीठ की सर्जरी के बाद श्रेयस अय्यर कम से कम 3-4 महीने आराम करेंगे। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपने आप को साबित भी करना होगा। उन दिनों विश्वकप नजदीक होगा। ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा है कि उनकी जगह रहाणे को प्राथमिकता दी जाए। अगर रहाणे की फॉर्म बरकरार रहती है तो वह भारतीय मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। आईपीएल से पहले बीसीसीआई ने मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को आजमाया था, हालांकि वह अपने को साबित नहीं कर पाए। 

विश्वकप के से पहले ये सीरीज

मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वह लगातार तीन मुकाबलों में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। सूर्या की फॉर्म और अय्यर की रिकवरी में देरी का फायदा पूरी तरह से रहाणे को मिल सकता है। टीम इंडिया विश्वकप से पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलेगी। इस दौरान बोर्ड रहाणे का आजमा सकता है। अगर रहाणे वह इसमें सफल होते हैं तो उनको विश्वकप स्क्वॉड में भी शामिल किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 को बीच में छोड़कर कहां गए थे Jofra Archer, अब हुआ बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: WTC Final के लिए गावस्कर ने चुनी अपनी प्लेइंग-11, दो स्पिनर्स को किया शामिल

Latest Stories