41 की उम्र में भी कम नहीं हुई MS Dhoni की फुर्ती, विकेट के पीछे से बना दिया यह रिकॉर्ड

13वें ओवर की 5वीं गेंद पर महेश तीक्षणा ने हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम को धोनी के हाथों कैच आउट कराया। SRH के कप्तान ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। हमेश की तरह आज भी धोनी विकेट के पीछे काफी मुस्तैद नजर आए।

New Update
ms dhoni 7

ms dhoni: Image Credit IPL/BCCI

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, CSK vs SRH, MS Dhoni: आईपीएल 2023 के 29वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर जीत का चौका लगाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर 7 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया। इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

मार्करम का कैच लपका

13वें ओवर की 5वीं गेंद पर महेश तीक्षणा ने हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम को धोनी के हाथों कैच आउट कराया। SRH के कप्तान ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। हमेश की तरह आज भी धोनी विकेट के पीछे काफी मुस्तैद नजर आए। उन्होंने कैच के अलावा मयंक अग्रवाल को स्टंप आउट और वॉशिंगटन सुंदर को रन आउट किया। धोनी की फुर्ती की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हो रही है, साथ ही उनके इन रिकॉर्ड की।

विकेट के पीछे 200 शिकार

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में 200 शिकार (कैच + स्टंपिंग + रन आउट) पूरे करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी पछाड़ दिया है। धोनी अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डीकॉक, तीसरे पर दिनेश कार्तिक, चौथे पर कामरान अकमल और पांचवें पर दिनेश रामदीन हैं। 

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर

208 - एमएस धोनी
207 - क्विंटन डी कॉक
205 - दिनेश कार्तिक
172 - कामरान अकमल
150 - दिनेश रामदीन

ये भी पढ़ें: IPL 2023: प्लेऑफ का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कहां खेले जाएंगे क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले

ये भी पढ़ें: नरम पड़ा पाकिस्तान, PCB चीफ बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप खेलने और विश्वकप के लिए भारत जाने की सलाह मिली

Latest Stories