आखिर क्यों MI के खिलाड़ियों ने किया Naveen Ul Haq को ट्रोल, क्या थी इस रिएक्शन की वजह

नवीन पहले भी अपनी आक्रामकता दिखा चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें ये भारी पड़ गया, क्योंकि मैच जीतने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जवाब दिया। 

New Update
image credit Warrier instagram

image credit warrier instagram

IPL 2023 के एलिमिनेटर में 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हुई। LSG vs MI के बीच हुए इस एलिमिनेटर मैच को मुंबई ने 81 रन से अपने नाम किया और दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया। जहां उसका सामना डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स से होगा। 

इस मैच में विवादों में घिरे नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) एक बार फिर एग्रेसिव नजर आए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के विकेट लेने के बाद जमकर आक्रामकता दिखाई। नवीन इससे पहले भी कई बार अपनी आक्रामकता दिखा चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें ये भारी पड़ गया, क्योंकि उस समय तो MI के खिलाड़ियों ने रिएक्ट नहीं किया, मगर मैच जीतने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जवाब दिया। 

ये भी पढ़ें: LSG vs MI: Akash Madhwal के पंजे के आगे लखनऊ हुई ध्वस्त, 81 रन से हारकर बाहर

MI के खिलाड़ियों ने किया ट्रोल 

image credit ipl/ bcci

इस मैच में लखनऊ को आसानी से धूल चटाने के बाद मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने नवीन उल हक को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। मुंबई के खिलाड़ियों संदीप वॉरियर (Sandeep Warrier), कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikeya) और विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) ने एक पोस्ट बनाई, जिसमें तीनों खिलाड़ी टेबल पर रखे आम के सामने बैठकर गांधीजी के 3 बंदरों की तरह रिएक्ट कर रहे हैं। 3 बंदरों की तरह उनमें से एक ने अपने मुंह पर हाथ रखा है, तो दूसरे ने अपनी आंखों पर और तीसरे ने कानों  पर हाथ रखा है। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं MI के नए यार्कर किंग Akash Madhwal, जिन्होंने Jasprit Bumrah की कमी नहीं खलने दी है

इस पोस्ट के जरिए उन्होंने नवीन को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। क्योंकि नवीन ने मुंबई के बल्लेबाजों को आउट करने के बाद अपने दोनों कानों पर हाथ रखकर कुछ नहीं सुनने का इशारा किया था। इसी तरह मेज पर इस वीडियो में आम रखने को नवीन के एक और रिएक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। जब आरसीबी के हारने के बाद नवीन ने आम के साथ अपनी एक स्टोरी शेयर की थी, इसे उसी का जवाब माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: क्या CSK छोड़ेंगे Ravindra Jadeja? उनके ट्वीट के बाद Come to RCB के ट्रेंड करने से हुई चर्चाएं तेज

संदीप वॉरियर ने किया था शेयर 

इस पोस्ट को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी संदीप वॉरियर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होने अपनी इंस्टाग्राम एकाउंट से इसे स्टोरी के रूप में शेयर किया था। हालांकि उन्होंने इसे बाद में डिलीट भी कर दिया, लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी आ चुके थे, कुछ लोग इसे पसंद कर रहे थे, तो वहीं कुछ लोगों को उनका जवाब देने का ये तरीका नहीं भाया। 

Latest Stories