WTC Final 2025: आज 14 जून 2025 की शाम साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिणअफ्रीका ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2025) का खिताब अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका को यह जीत कई वर्षों के इंतजार और संघर्ष से मिली है। आज से पहले साउथ अफ्रीका ने एक बार और ICC खिताब जीता था। आइये जानते है कब और कैसे मिला था साउथ अफ्रीका को पहला खिताब।

WTC Final 2025: लम्बे इंतजार के बाद ICC खिताब साउथ अफ्रीका के नाम

11 जून 2025 को साऊथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2025 का फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की शुरुआत निराश दायक रही, लेकिन टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम हार नहीं मानी और दूसरी पारी में लक्ष्य पूरा कर 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 27 साल बाद इस टीम को ICC का बड़ा खिताब हासिल हुआ है।

WTC Final 2025
WTC Final 2025

पहली बार कब बनी थी ICC विजेता ?

साउथ अफ्रीका साल 1998 में पहली बार ICC नॉकआउट ट्रॉफी जीती थी। ICC नॉकआउट ट्रॉफी को अब चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। 27 साल के लम्बे इंतजार के बाद आज साउथ अफ्रीका को बहुत बड़ी खुशी मिली है। बता दें, साउथ अफ्रीका को अक्सर ‘नॉकआउट में हारने वाली टीम’ यानी ‘चोकर्स’ कहा जाता था। लेकिन अब साउथ अफ्रीका के सर से चोकर्स जैसा कलंक इस जीत के साथ हट गया है।

WTC Final 2025: ICC के दोनों खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी दक्षिण अफ्रीका

आज ऑस्ट्रेलिया को हराकर साऊथ अफ्रीका ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसे पहले वह 1988 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में अब साऊथ अफ्रीका तीसरी टीम बन गई है जिसके पास यह दोनों खिताब हैं।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। इस टीम ने 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। उसके बाद 2023 में उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसने साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम किया है।

Read More: WTC Final 2025: मार्करम की बैटिंग, रबाडा की बॉलिंग और... इन 3 खिलाड़ियों ने द. अफ्रीका को दिलाई जीत