RCB Victory Parade: कब और कहां फ्री में देखें विक्ट्री परेड का लाइव प्रसारण? पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर बेंगलुरु में निकाला जाएगा विजय जुलूस

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के बीच खेला गया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसे बेंगलुरु जीतने में कामयाब रही। इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विक्ट्री परेड (RCB Victory Parade) करने जा रही है।

iconPublished: 04 Jun 2025, 09:28 AM
iconUpdated: 04 Jun 2025, 09:29 AM

IPL 2025 RCB Victory Parade Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला न सिर्फ रोमांचक रहा, बल्कि ये एक इमोशनल मुकाबला भी साबित हुआ। आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जो 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु इस मैच को जीतने में सफल रही। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल रही।

अब फ्रेंचाइजी अपने फैंस के साथ इस जीत का जश्न मनाने जा रही है। जिसके लिए एक विक्ट्री परेड (RCB Victory Parade) का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में जानिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड का रूट, साथ ही कब और कहां आप इस विजय परेड को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी इस जीत का जश्न मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की विजय परेड (RCB Victory Parade) की जानकारी दी। इसमें लिखा था, "बैंगलोर में आरसीबी विजय परेड। यह आपके लिए है, 12वीं मैन आर्मी। हर खुशी के लिए, हर आंसू के लिए, हर साल के लिए। वफादारी ही राज है और आज ताज आपका है।"

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड का रूट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने फैंस के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए एक विजय परेड की घोषणा की है। यह परेड 4 जून को दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगी और बेंगलुरु के विधान सौधा से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी। इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस के लाल रंग के ड्रेस में बेंगलुरु में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

RCB Victory Parade कब और कहां देखें?

टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्रॉफी के साथ शहर लौटने के बाद बेंगलुरु में अपने फैंस के लिए एक खास जश्न का वादा भी किया। तो आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विजय परेड (RCB Victory Parade) आज दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु में शुरू होगी। इस विजय परेड को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। फैंस इस विजय परेड की लाइव-स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

Read More Here:

IPL 2025 में RCB की जीत पर कर्नाटक में होगी छुट्टी? मुख्यमंत्री Siddaramaiah का पोस्ट वायरल, देखें रिएक्शन!

Prithvi Shaw के साथ हुई बड़ी साजिश? LSG में होने वाले थे शामिल... हेड कोच के यू-टर्न से बिगड़ गया पूरा खेल! जानिए क्या है मामला

Follow Us Google News