MI Vs PBKS: मुंबई रखेगी जीत की लय बरकरार या पंजाब चखेगी जीत का स्वाद

दूसरी ओर अपने कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के इंजर्ड होने के कारण पंजाब किंग्स अपनी लय खोती नजर आ रही है। सैम करन (Sam Karan) की अगुवाई में टीम को धवन की कमी खली है। इस मैच में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है।

MI Vs PBKS: मुंबई रखेगी जीत की लय बरकरार या पंजाब चखेगी जीत का स्वाद

Image Credit IPL /BCCI

IPL 2023 के 31वें मैच में पंजाब किग्स (Punjab Kings) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से होगा। MI Vs PBKS मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच शनिवार, 22 अप्रैल को शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा। शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस ने अब लय पकड़ ली है और वो लगातार 3 मैच जीत चुकी है।

दूसरी ओर अपने कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के इंजर्ड होने के कारण पंजाब किंग्स अपनी लय खोती नजर आ रही है। सैम करन (Sam Curran) की अगुवाई में टीम को धवन की कमी खली है। इस मैच में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन पंजाब अगर अच्छा प्रदर्शन करे तो मुंबई को चौंका सकती है। दोनों टीमों के बीच ज्यादातर मौकों पर अच्छा मुकाबला देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें : अनुभव 18 करोड़ में नहीं खरीदा जा सकता, पंजाब की हार के बाद Sam Curran पर बरसे सहवाग

हेड टू हेड 

कुल मैच: 29 
MI जीता: 15
PBKS जीता: 14 

ये भी पढ़ें : नरम पड़ा पाकिस्तान, PCB चीफ बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप खेलने और विश्वकप के लिए भारत जाने की सलाह मिली

लाइव स्ट्रीमिंग 

DC vs MI

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच शनिवार, 22 अप्रैल को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Yuvraj Singh ने लगाई रिंकू और मंदीप की क्लास, दोनों को दी ये नसीहत

पिच और मौसम 

Mumbai Indians

मुंबई में मैच के दौरान तापमान अधिकतम 32 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री तक जाएगा। बारिश की मात्र संभावना 10% रहेगी। जबकि हवा 19 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। लेकिन नमी 59% तक रहेगी। 

वानखेड़े स्टेडियम में ज्यादातर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इसकी वजह ये है कि यहां का मैदान छोटा है। ये मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार मैदानों में से एक माना जाता है। लेकिन यदि इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिली, तो उनकी भूमिका अहम हो सकती है। क्योंकि मदद होने पर उन्हें यहां उछाल के साथ-साथ टर्न भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें : IPL 2023 के बीच धोनी, कोहली, रोहित सहित कई क्रिकेटर्स को लगा बड़ा झटका

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

Liam Livingston

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर और रिले मेरेडिथ।

पंजाब किंग्स:

सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा,  जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह।

नवीनतम कहानियां