MI vs RCB: 8 साल से वानखेड़े में नहीं जीती आरसीबी, मुंबई के लिए रोहित की फॉर्म जरूरी

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है।

New Update
dw

MI vs RCB, image ipl/bcci

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। मुंबई और बैंगलोर दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। MI 10 मैचों में 10 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 8वें और आरसीबी भी 10 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे पायदान पर है।

ये भी पढ़ें- अपना नाम बदलकर 'नो हिट शर्मा' रख लें Rohit... पूर्व भारतीय दिग्गज ने लगाई हिटमैन को कड़ी फटकार

ा्

रोहित की फॉर्म जरूरी

मुंबई इंडियंस ने पिछले कुछ मैचों में अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, जबकि कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा और टिम डेविड का बल्ला भी आग उगल रहा है। टीम के लिए परेशानी का सबसे बड़ा सबब कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म है। पिछले दोनों मैचों में हिटमैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी साफतौर पर खेल रही है। पीयूष चावला को छोड़कर कोई भी गेंदबाज मुंबई के लिए असरदार प्रदर्शन करने में असफल रहा। आज टीम जरूर इस कमजोरी को दूर करना चाहेगी। 

आरसीबी को दिखाना होगा दम

बैंगलोर की टीम फिर से एक बार अपने टॉप 3 बल्लेबाजों पर ही निर्भर नजर आ रही है। विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल.. इन तीनों के बाद टीम का बैटिंग ऑर्डर मानो खत्म हो जाता है। दिनेश कार्तिक का बल्ला बिल्कुल नहीं बोल रहा। हालांकि, केदान जाधव के आने से शायद टीम के मिडिल ऑर्डर में फायदा हो। बॉलिंग में जोश हेजलवुड की वापसी से टीम मजबूत हुई है। पिछले कुछ मैचों में हर्षल पटेल ने ठीकठीक प्रदर्शन किया है। 

LSG vs RCB

हेड टू हेड 

  • कुल मैच- 33
  • मुंबई ने जीते- 19
  • आरसीबी ने जीते- 14

हेड टू हेड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए 33 मुकाबलों में 19 बार मुंबई ने आरसीबी को धूल चटाई है। वानखेड़े स्टेडियम में भी MI का ही पलड़ा भारी है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए, जिसमें मुंबई ने 6 जीते। आरसीबी केवल 3 ही जीत पाई। हैरानी वाली बात तो ये हैं कि MI vs RCB के बीच वानखेड़े में जो पिछले 6 मैच खेले गए, उनमें मुंबई ने 5 में जीत हासिल की। बैंगलोर ने आखिरी बार मुंबई को उन्हीं के होम ग्राउंड पर साल 2015 में हराया था। यानि के पिछले 8 सालों से आरसीबी को वानखेड़े में जीत की तलाश है।

ये भी पढ़ेंः 'पहले 150 विनिंग स्कोर था...', मुंबई की जीत पर वायरल हुआ Rohit Sharma का बयान

MI vs RR

पिच और मौसम

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला है। वानखेड़े में गेंदबाजों के लिए रन रोकना बेहद मुश्किल माना जाता है। मुंबई के इस मैदान पर काफी अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

मैच के दिन मुंबई में तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

लाइव स्ट्रीमिंग

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मैच 9 मई, मंगलवार को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मैच कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

image credit IPL/Bcci

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस 

टीम ट्रिस्टन स्टब्स की जगह प्लेइंग-11 में तिलक वर्मा को फिट कर सकती है।

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, अरशद खान, जोफ्रा आर्चर और आकाश मधवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 

हर्षल पटेल के स्थान पर अंतिम एकादश में विजयकुमार वैशाक को मौका मिल सकता है।

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (wk), अनुज रावत, वानिंदु हसरंगा, विजयकुमार वैशाक, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।

ये भी पढ़ें- गंभीर से लड़ाई के बाद वायरल हुआ Kohli का इंस्टा पोस्ट, लिखा- जो दिखता है, सच नहीं...

Latest Stories