CSK vs MI: 2010 से अपने घर में मुंबई से नहीं जीता चेन्नई, रिकॉर्ड बहुत खराब; जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) से होगा। ये मैच सीएसके के घरेलू मैदान चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई का पिछला मैच बारिश में धुल गया था, जबकि मुंबई ने पंजाब को हाई स्कोरिंग मैच में मात दी थी।

New Update
klj

CSK vs MI, IMAGE IPL/BCCI

शनिवार को आईपीएल 2023 में दो मुकाबले खेले जाएंगे। जहां दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) से होगा। ये मैच सीएसके के घरेलू मैदान चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई का पिछला मैच बारिश में धुल गया था, जबकि मुंबई ने पंजाब को हाई स्कोरिंग मैच में मात दी थी।

ये भी पढ़ेंः 'ड्रॉप होंगे Harry Brook', पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- सही मनसिकता में नहीं है इंग्लिश खिलाड़ी

ms dhoni 10

चेन्नई कर रही कमाल

एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को इस बार खिताब जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे के अलावा शिवम दुबे का बल्ला भी आग उगल रहा है। गेंदबाजों ने भी टीम के लिए अच्छा खेल दिखाया है। दीपक चाहर ने भी प्लेइंग-11 में वापसी कर ली है। वहीं रवींद्र जडेजा, महेश तीक्षणा, तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना लगातार धूम मचा रहे हैं। 

ट्रैक पर लौटी मुंबई 

मुंबई इंडियंस धीरे-धीरे ट्रैक पर वापसी लौट रही है। पिछले मैच में 5 बार की चैंपियन ने पंजाब के खिलाफ 215 रन चेज किए थे। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, जबकि कैमरून ग्रीन, टिम डेविड और तिलक वर्मा भी लगातार रन बना रहे हैं।

टीम के लिए गेंदबाजी अभी भी चिंता का कारण है। पिछले कुछ मैचों से बॉलर्स ने पानी के तरह रन बहाए हैं। पीयूष तावला को छोड़ सभी ने निराश किया। जोफ्रा आर्चर भी लय में नहीं है।

 ये भी पढ़ें: मुंबई की जीत में चमके Surya, ईशान ने भी खेली धमाकेदार पारी; पंजाब की 5वीं हार

cdw

हेड टू हेड 

  • कुल मैच- 37
  • चेन्नई ने जीते- 16
  • मुंबई ने जीते- 21

हेड टू हेड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 37 मैचों में मुंबई ने चेन्नई को 21 बार धूल चटाई है। वहीं सीएसके के हाथों 16 में जीत लगी है। एमए चिंदबरम स्टेडियम में दोनों के बीच 7 मैच खेले गए और यहां भी मुंबई की दबदबा देखने को मिला। चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई को आखिरी बार 2010 में हराया था।

चेपॉक में CSK vs MI का रिकॉर्ड 

  • IPL 2008- चेन्नई ने मुंबई को 6 रन से हराया
  • IPL 2010- चेन्नई ने मुंबई को 24 रन से हराया
  • IPL 2012- मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
  • IPL 2013- मुंबई ने चेन्नई को 9 रन से हराया
  • IPL 2015- मुंबई ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
  • IPL 2019- मुंबई ने चेन्नई को 46 रन से हराया
  • IPL 2019- मुंबई ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

KKR vs CSK 2

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कब खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच शनिवार, 6 मई को खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच कब शुरू होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 3 बजे होगा।

TV पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच कैसे देखें?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

CSK vs MI का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
CSK vs MI मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

SRH vs MI 1

पिच और मौसम

चेपॉक में खेले गए पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने सफलतापूर्वक 200+ रन के लक्ष्य को हासिल किया था। एमए चिदंबरम स्टेडियम में इसी तरह की सतह की उम्मीद है जो पूरे खेल में बल्लेबाजों की मदद करेगी। बीच के ओवर्स में स्पिनरों को कुछ मदद मिलेगी लेकिन दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी।

चेन्नई में शनिवार को हल्की बारिश और दिन में आंधी तूफान की संभावना है। तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स

धोनी शायद ही अपनी टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेंगे। 

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना

मुंबई इंडियंस

मुंबई तेज गेंदबाज अरशन खान की जगह स्पिनर ऋतिक शौकिन को मौका दे सकती है।

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय।

ये भी पढ़ें: Kohli-Gambhir Controversy: विराट नहीं भरेंगे उन पर लगा जुर्माना, गंभीर और नवीन का क्या होगा? जानें

Latest Stories