RCB Vs DC: टूटेगा दिल्ली की हार का सिलसिला या आरसीबी लौटेगी ट्रैक पर

आरसीबी भी अपनी पिछली दो हारों को भुलाकर फिर से ट्रैक पर लौटना चाहेगा, तो दूसरी ओर दिल्ली भी प्रतियोगिता में वापसी का प्रयास करना चाहेगी। अगर पिछली 3 बार की दोनों टीमों की भिड़ंत की बात करें

New Update
Image Credit IPL

Image Credit IPL

IPL 2023 के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। RCB Vs DC मैच बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में 15 अप्रैल को खेला जाएगा। RCB अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है, वहीं DC तो आईपीएल 2023 में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। दिल्ली कैपिटल्स की हालत बेहद खराब है, उसने अपने चारों मैच गंवा दिए हैं। 

आरसीबी भी अपनी पिछली दो हारों को भुलाकर फिर से ट्रैक पर लौटना चाहेगा, तो दूसरी ओर दिल्ली भी लीग में वापसी का प्रयास करना चाहेगी। अगर पिछली 3 बार की दोनों टीमों की भिड़ंत की बात करें, तो जब पिछली 3 बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो तीनों बार बाजी RCB के ही हाथ लगी थी।

ये भी पढ़ें: 'MS Dhoni घुटने की चोट से जूझ रहे हैं', कोच Fleming ने किया खुलासा

हेड टू हेड

  • कुल मैच: 27 
  • DC जीता: 10  
  • RCB जीता:16 

चिन्ना स्वामी स्टेडियम के आंकड़े 

Image Credit IPL

  • IPL मैच: 82 
  • पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते: 33  
  • बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते: 45 
  • पहली पारी का औसतन स्कोर: 169   
  • उच्चतम स्कोर: 263 RCB बनाम पुणे वरियर्स  (2013) 
  • न्यूनतम स्कोर: 82 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम केकेआर (2008) 
  • सर्वाधिक रन: विराट कोहली- 2489 रन 
  • उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर: क्रिस गेल 175 रन (आरसीबी) बनाम पुणे वरियर्स  (2013)
  • सर्वाधिक विकेट: युजवेन्द्र चहल- 51 विकेट 
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर: 4/9 एस बद्री (आरसीबी) बनाम मुंबई इंडियंस (2017)

ये भी पढ़ें: IPL Fake Tickets का हुआ भंडाफोड़, 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल 

Image Credit IPL

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच कब खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच 15 अप्रैल, शनिवार को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच कब शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 3 बजे होगा।

TV पर दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच कैसे देखें?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: Simon Doull: क्रिकेटर ने खोली पोल- 'पाकिस्तान में रहना जेल में रहने जैसा, कई दिन भूखा रहा'

मौसम और पिच

Virat Kohli 3

बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में शनिवार को हालांकि बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम में नमी 25% तक रहेगी। तापमान न्यूनतम 21 और अधिकतम 35 डिग्री रहेगा। हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। 

बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। आईपीएल के दौरान इस स्टेडियम में खूब रन बरसते हैं। यहां का मैदान छोटा है, इसलिए इसे गेंदबाजों के लिए कब्रगाह माना जाता है। यहां गेंदबाजों के लिए हमेशा मुसीबत रहती है। 

ये भी पढ़ें: Sanju Samson को भारी पड़ा CSK को हराना, अब भरना होगा लाखों का जुर्माना

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग-11

RCB: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, डेविड विली, मोहम्मद सिराज। 

DC: डेविड वार्नर (कप्तान), राइली रोसो, यश धुल, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्किया, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा।



Latest Stories