MS Dhoni Retirement Big Update: भारतीय क्रिकेट में इस वक्त रिटायरमेंट शब्द की चर्चा सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है। पिछले ही दिनों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक के बाद एक टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद से ही रिटायरमेंट शब्द की गूंज पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में सुनाई दे रही है। तो इसी बीच अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की अटकलें सुनने को मिल रही है।

MS Dhoni के संन्यास को लेकर सामने आयी बड़ी अपडेट

इंटरनेशनल क्रिकेट से करीब 5 साल पहले ही संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन से धोनी के संन्यास लेने की अटकलें लगातार चरम पर रही है। जहां आईपीएल के आखिर में हर बार धोनी संन्यास के सवाल को टाल जाते हैं। इसी तरह आईपीएल 2025 का समापन भी कुछ ही दिन में होने वाला है। ऐसे में धोनी के संन्यास का सवाल फिर से उठने लगा है।

महेंद्र सिंह धोनी क्या खेल पाएंगे 2026 का आईपीएल

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास लेने की अटकलों के बीच एक बार फिर से उनके रिटायरमेंट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पिछले ही दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा था कि धोनी आगामी कुछ ही महीनो में संन्यास ले सकते हैं। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो चेन्नई सुपर किंग्स की जरूरत को देखते हुए फिर से धोनी फिलहाल संन्यास लेने से दूरी बना सकते हैं। माना जा रहा है कि वो 2026 के आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की जरूरत को देखते हुए खेल सकते हैं अगला सीजन

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस साल काफी खराब रहा है। टीम फिर से पुर्ननिर्माण से गुजरती हुई नजर आ रही है। जहां टीम में कई नए युवा अनुभवहीन खिलाड़ियों की फौज है। इन खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का संचार करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे दिग्गज खिलाड़ी का मार्गदर्शन काफी जरूरी बन जाता है। ऐसे में धोनी के टीम में रहने की जरूरत को देखते हुए वो 2026 में होने वाले सत्र में भी खेलने का फैसला कर सकते हैं। अब ये देखना होगा कि वो इसे लेकर क्या फैसला लेते हैं।

Also Read- 3 खिलाड़ी जिन्हें Sam Curran की जगह प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स