LSG vs DC: जानें कैसे फ्री में देख सकते हैं दिल्ली और लखनऊ का मैच

IPL का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों की नजर जीत के साथ आगाज करने पर होगी।

New Update
KL Rahul, David Warner

KL Rahul, David Warner: Image credit: google

LSG vs DC, KL Rahul, David Warner, LSG vs DC LIVE Streaming, LSG vs DC LIVE: आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 2023) का तीसरा मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों की नजर जीत के साथ आगाज करने पर होगी। आईपीएल 2022 में लखनऊ का प्रदर्शन शानदार रहा था। डेब्यू सीजन में ही फ्रेंचाइजी ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। आइए जानते हैं कि इस मैच को फैंस कब, कहां और फ्री में कैसे देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह के गानों पर झूमे फैंस, रश्मिका-तमन्ना भी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

 

 

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कब खेला जाएगा ?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच शनिवार, 1 अप्रैल को खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कहां खेला जाएगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 का मैच कब शुरू होगा?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 7:00 बजे होगा।

टीवी पर लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 मैच कैसे देखें?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 2023 का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर देखी जा सकती है। वहीं आईपीएल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए आप sportsyaari.com पर विजिट कर सकते हैं।

 

 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक।

दिल्ली कैपिटल्स (DC): डेविड वॉर्नर (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिच नॉर्खिया, मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल , रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल।

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस को मिला जसप्रीत बुमराह का विकल्प, एक T20I मैच खेलने वाले को मिली टीम में जगह

Latest Stories