Virat Kohli के लिए अभिशाप है 120 से नीचे का स्ट्राइक रेट, हर बार हार जाती है टीम

शनिवार को आईपीएल 2023 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया। DC की जीत में RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

New Update
Virat Kohli w1

Virat Kohli, image ipl/bcci

शनिवार को आईपीएल 2023 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराया। DC के सामने 182 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 17वें ही ओवर में केवल 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की ये बड़ी जीत रही। DC की जीत में RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

ये भी पढ़ें- Kohli-Gambhir Controversy: विराट नहीं भरेंगे उन पर लगा जुर्माना, गंभीर और नवीन का क्या होगा? जानें

Kohli की फिफ्टी बनी हार का कारण

दरअसल, दिल्ली के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। विराट कोहली ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 55 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े। कोहली ने अपना अर्धशतक 40वीं गेंद पर पूरा किया था। पूरी पारी में उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी कम यानि 119.57 का रहा। 

विराट का यह स्ट्राइक रेट ही आरसीबी की हार का कारण भी बना। आपको जानकार हैरानी होगी, ये 5वां ऐसा मौका था जब कोहली ने 120 से कम के स्ट्राइक रेट से अपनी फिफ्टी लगाई और फिर टीम को भी हार का सामना करना पड़ा। 

पांच बार Virat Kohli ने IPL में 120 से कम के स्ट्राइक रेट से 50+ का स्कोर बनाया- 

  • 52 (44) बनाम केकेआर, 2016 - हारे
  • 55 (48) बनाम पुणे सुपर जायंट्स, 2017 - हारे
  • 50 (43) बनाम सीएसके, 2020 - हारे
  • 58 (53) बनाम गुजरात, 2022 - हारे
  • 55 (46) बनाम दिल्ली, 2023 - हारे

7 हजार रन भी पूरे

हालांकि अपनी पारी का 12वां रन बनाते ही कोहली के नाम एक विराट रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दरअसल, उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। यह अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले वह आईपीएल के पहले बल्लेबाज बने। 34 वर्षीय कोहली अब तक 233 आईपीएल मैचों में 36.68 की शानदार औसत से कुल 7043 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 शतक और 50 अर्धशतक शामिल है।

ये भी पढ़ें- IPL के बाद WTC Final से भी बाहर हुए केएल राहुल!... टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

 ये भी पढ़ें: कोहली के बाद अब रजत शर्मा से भिड़ गए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर कसा तंज

Latest Stories