Virat Kohli And Ritika Sajdeh: विराट कोहली और रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह शादी से पहले काफी करीब थे। तो आइए जानते हैं कि दोनों का रिश्ता क्या था।
क्या रोहित शर्मा से शादी होने से पहले विराट कोहली की गर्लफ्रेंड थीं रितिका सजदेह? दोनों मूवी डेट पर हुए थे स्पॉट

Virat Kohli Ritika Sajdeh Before Marriage: विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कोहली ने सोमवार (12 मई) को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। इन सबके बीच हम आपको बताएंगे कि रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह और विराट कोहली के बीच बड़ा ही दिलचस्प रिश्ता था। रोहित शर्मा से शादी से पहले कोहली और रितिका का रिश्ता चर्चा में आया था।
Virat Kohli और रितिका सजदेह का रिश्ता
2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच सबकुछ ठीक ना होने की खबरें सामने आई थीं। इसी दौरान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और विराट कोहली के बीच रिश्ता चर्चा में आया था। बताया गया था कि 2013 में दोनों मूवी डेट पर गए थे।
Virat Kohli के लिए काम करती थी रितिका सजदेह
रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रितिका सजदेह 2013 में विराट कोहली के लिए काम करती थीं। रितिका स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर थीं। कोहली और रितिका की 2010 में मुलाकात हुई थी। फिर इसके बाद 2013 तक रितिका ने कोहली के लिए काम किया। साथ में काम करते-करते दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। हालांकि दोस्ती के अलावा कोहली और रितिका का कभी कोई दूसरा रिश्ता सामने नहीं आया।
2015 में रितिका ने रोहित से की शादी
बता दें कि रितिका सजदेह ने 2015 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से शादी कर ली थी। अब रोहित और रितिका 2 बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं, जिसमें एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम समायरा है। वहीं बेटे का नाम अहान है।
कोहली ने 2017 में की शादी
विराट कोहली ने दिसंबर, 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। कोहली और अनुष्का क्रिकेट जगत और बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से हैं। मौजूदा वक्त में कोहली और अनुष्का दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिसमें एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम वामिका है और बेटे का नाम अकाय है।
Read more: