प्रियंका चोपड़ा 1 लाख 84 का ड्रेस पहनकर पहुंची विंबलडन, जानें विराट कोहली और अनुष्का के ब्लेजर की कितनी है कीमत

Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 इवेंट न केवल अपने टेनिस मैचों के लिए बल्कि अपने फैशन के लिए भी चर्चा में रहा। विराट कोहली और अनुष्का के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी काफी चर्चा में रहे।

iconPublished: 09 Jul 2025, 12:08 AM

Virat Kohli and Anushka Sharma Wimbledon 2025 Look: विंबलडन अब सिर्फ टेनिस टूर्नामेंट नहीं रह गया है, बल्कि यह फैशन का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। सेंटर कोर्ट पर जहां खिलाड़ी सफेद कपड़ों में नजर आते हैं, वहीं दर्शकों खासकर सेलिब्रिटीज का स्टाइल कमाल का होता है। इस बार भी विंबलडन 2025 में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों के साथ क्रिकेटर भी शामिल हुए और सभी ने अपने बेहतरीन फैशन से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विंबलडन 2025 में जहां फिल्मी वाली दुनिया से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास चर्चा में छाए रहे, वहीं क्रिकेट जगत से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही दोनों कपल्स के आउटफिट्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

प्रियंका चोपड़ा का क्लासिक व्हाइट लुक

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ रॉयल बॉक्स पहुंचीं। उन्होंने राल्फ लॉरेन की सफेद रंग की कॉटन ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 1.84 लाख रुपये बताई जा रही है। यह ड्रेस स्लीवलेस थी, इसमें हॉल्टर नेकलाइन, फिटेड चोली और प्लीटेड स्कर्ट थी। प्रियंका ने इसे सफेद रंग की स्ट्रैपी हील्स, बुलगारी ज्वैलरी और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ मैच किया था। उनका मेकअप बिल्कुल नेचुरल था। लाइट पिंक लिपस्टिक, विंग्ड लाइनर और खुले बिखरे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

निक जोनास ने नेवी ब्लू डबल-ब्रेस्टेड जैकेट, गोल्ड बटन, हल्के नीले शर्ट और ऑफ-व्हाइट ट्राउजर पहन रखे थे। ब्लैक टाई और क्लासिक चेल्सी बूट्स के साथ उनका लुक भी बेहद आकर्षक रहा।

विराट-अनुष्का का एलिगेंट अंदाज

दूसरी ओर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विंबलडन 2025 के एक मैच में नोवाक जोकोविच का खेल देखने पहुंचे। विराट ने टैन कलर का ब्लेजर, सफेद शर्ट और ग्रे टाई पहनी थी। उनकी ग्रूम की गई दाढ़ी और बालों ने उन्हें क्लासी लुक दिया।

अनुष्का ने व्हाइट ब्लेजर और ब्लाउज कॉम्बो चुना, जिसे गोल्ड हूप इयररिंग्स, पतला ब्रेसलेट और स्ट्रॉ हैट जैसी एक्सेसरीज के साथ पूरा किया। उनका लुक बेहद शांत और कॉन्फिडेंट दिखाई दिया। हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्लेजर की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है।

Read More Here:

एजबेस्टन टेस्ट हार से सहमा बैजबॉल कैंप! ब्रेंडन मैकुलम ने लॉर्ड्स पिच क्यूरेटर को भेजा SOS, की ये मांग

एजबेस्टन में अंग्रेजो का घमंड तोड़ने वाले आकाश दीप के छलके आंसू, किसको दिया मैच जीतने का क्रेडिट?

Follow Us Google News