GT vs KKR: Vijay Shankar की तूफानी पारी, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ आईपीलए 2023 (IPL 2023) का 13वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। By Rajat Gupta 09 Apr 2023 in Cricket IPL 2023 New Update Vijay Shankar: Image credit: IPL Vijay Shankar, GT vs KKR: आईपीलए 2023 (IPL 2023) का 13वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने कोलकाता को जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने होम ग्राउंड पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। विजय शंकर टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी का पूरा फायदा उठाया और 24 गेंदों पर नाबाद 63 रन जड़ दिए। शंकर ने बदला गियर 3D प्लेयर के नाम से मशहूर विजय शंकर 18 ओवर तक 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदला और बाउंड्री की झड़ी लगा दी। आखिरी दो ओवर में उन्होंने 11 गेंदें खेलीं और 41 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 262.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। शंकर ने 21 गेंदों में अपना अर्धाशतक पूरा किया। यह गुजरात टाइटंस के किसी बल्लेबाज द्वारा लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी है। पारी का आखिरी ओवर करने आए शार्दुल ठाकुर को उन्होंने तीन छक्के जड़े। Vijay Shankar outside the selector's office pic.twitter.com/BDPlR990aZ— Gagan🇮🇳 (@1no_aalsi_) April 9, 2023 Rayudu watching Vijay Shankar bat today pic.twitter.com/6uh2hQZiVZ— retired ICT fan (@anubhav__tweets) April 9, 2023 Vijay Shankar entering dresseing room after hitting hat trick sixes in lord thakur over #GTvsKKR pic.twitter.com/W0Lc5u3z0i— runmachinevirat (@runmachinevi143) April 9, 2023 Vijay Shankar Is Back in Form 🔥 pic.twitter.com/FyT8CxpZq7— जेंटल मैन (@gentleman07_) April 9, 2023 You open the scorecard to check scores & you see 63*(24) next to Vijay Shankar pic.twitter.com/zdvdF9jer1— arfan (@Im__Arfan) April 9, 2023 #GTvsKKR World cup this year and India facing no. 4 batsman problemVijay Shankar : pic.twitter.com/IihW71ltSf— Anurag Dwivedi 🏏 (@AnuragxCricket) April 9, 2023 Me after watching Vijay Shankar batting :#GTvKKR pic.twitter.com/nYIFea2Nc3— Gautam//Tyler Durden version (@idcyar) April 9, 2023 Vijay Shankar making runs in World Cup yearSurya Kumar Yadav right now: pic.twitter.com/HXNZ0vkSnJ— Sagar (@sagarcasm) April 9, 2023 63 runs in just 24 balls with strike rate of 262, strike rate of 262 for real......Vijay Shankar you traitor 😡You deserved this punishment 🤬#GTvKKR pic.twitter.com/gfzuB35Vo0— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 9, 2023 सोशल मीडिया पर छाए विजय शंकर की शानदार बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना हो रही है। ट्विटर पर Vijay Shankar ट्रेंड कर रहा है। शंकर ने आज अपने आईपीएल करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। उन्होंने अब तक 54 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 46 पारियों में उन्होंने 25.76 की औसत और 127.44 के स्ट्राइक रेट से 850 रन बनाए हैं। नाबाद 63 रन उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये भी पढ़ें: IPL के बीच ICC ने तीन खिलाड़ियों पर की कार्रवाई, KKR के बॉलर पर लगा 2 मैच का बैन ये भी पढ़ें: तूफानी पारी के बाद Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, मैच से पहले धोनी ने क्या कहा था #IPL 2023 #GT Vs KKR #Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders #Vijay Shankar हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article