Table of Contents
MS Dhoni fitness debate: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर रविवार को थम गया है। इस सीजन उन्होंने अपना समापन जीत के साथ किया। अहमदाबाद में खेले गए मैच को जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन का चौथा मैच जीता। लेकिन वो आखिरी स्थान के साथ इस सीजन को खत्म कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम के लिए एक और सीजन खराब रहा।
MS Dhoni की फिटनेस पर उठे हैं लगातार सवाल
आईपीएल के इतिहास की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्स पिछले 2 सीजन से निराश कर रही है। जहां दोनों ही बार उन्हें प्लेऑफ से चूकना पड़ा। सीएसके के इस खराब प्रदर्शन के बाद तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। धोनी का इस दौरान प्रदर्शन काफी खराब रहा। धोनी ना तो टीम को जीत दिला पाए और टीम में वो फिटनेस को लेकर चर्चा में ही रहे हैं।
धोनी की फिटनेस पर पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना में बहस
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान टीवी डिबेट में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई। इस बहस में दोनों के बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर जमकर वाद-विवाद देखने को मिला। इनके साथ ही उनके पूर्व साथी खिलाड़ी आरपी सिंह भी अपने आपको रोक नहीं सके और इस बहस में कूदे और अपनी प्रतिक्रिया दी।
दोनों दिग्गजों की डिबेट में आरपी सिंह ने भी दिया अपना व्यू
इस दौरान दोनों ही खिलाड़ियों की बहस और साथ ही आरपी सिंह के रिएक्शन को लेकर आपको बताते हैं। जिसमें इस डिबेट की शुरुआत आकाश चोपड़ा से हुई। उन्होंने धोनी की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े किए। जिसके बाद सुरेश रैना ने धोनी का बचाव किया।
आकाश चोपड़ा: अगर एमएस धोनी (MS Dhoni) अनकैप्ड भारतीय नहीं होते, तो क्या वे इस साल CSK टीम का हिस्सा होते?
सुरेश रैना: बिल्कुल, वे 18 साल से टीम के साथ हैं। अब भी, वे सबसे ज्यादा छक्के लगाते हैं।
आकाश चोपड़ा: मुद्दा यह है कि वह नंबर 7, नंबर 8 या नंबर 9 पर क्यों बल्लेबाजी कर रहे हैं? आपकी टीम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रही है, समस्याएँ टॉप ऑर्डर से आ रही हैं। क्या इतने बड़े खिलाड़ी को ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए? अनिच्छा क्यों? क्या वह फिट भी है या नहीं?
सुरेश रैना: उन्हें लगता है कि वह अंतिम चार ओवरों में अधिक कंफर्ट हैं। वह 44 साल की उम्र में विकेटकीपिंग करते हुए फिट हैं। उन्होंने बीच में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विश्व कप टी20 के लिए एक टीम बनाई जा रही है, इसलिए वह शिवम दुबे जैसे अन्य खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।
इसके बाद बहस में आरपी सिंह कूद गए। उन्होंने भी अपनी बात रखी। और रैना की बात को डिफेंड किया।
आरपी सिंह: घुटने की सर्जरी के बाद, उन्हें समय तो लगेगा ही। हर खिलाड़ी को समय लगता है। वह 20 साल से कीपिंग कर रहे हैं, खुद को संभालते हैं। रैना का भी घुटने का ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने कुछ समय तक खुद को संभाला और आखिरकार ठीक हो गए।
Also Read- IPL 2025: अगले सीजन कौन होगा CSK का कप्तान? एमएस धोनी ने लिया इस खिलाड़ी का नाम....