IPL 2025 Foreign Players Might Unsold In Next Season: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए हुए मेगा ऑक्शन में कई विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला था। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल रहे थे। वहीं अगले सीजन भी कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी नजर आ सकते हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 के बाद फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती हैं और फिर उन्हें 2026 सीजन के लिए खरीददार मिलना मुश्किल हो सकता है। हम आपको ऐसे तीन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।
1- ग्लेन मैक्सवेल (IPL 2025)
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। मैक्सवेल इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 4 मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 31 रन स्कोर किए हैं।
पिछले सीजन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था, जिसके बाद टीम ने मैक्सवेल को रिलीज कर दिया। 2024 में आरसीबी के लिए मैक्सवेल ने 10 मैचों की 9 पारियों में सिर्फ 52 रन स्कोर किए थे, जितने कोई भी बल्लेबाज सिर्फ एक पारी में ही बना देता है।
2- सैम कर्रन (IPL 2025)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक सीजन में 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका है।
2023 के आईपीएल में इंग्लिश ऑलराउंडर सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। हालांकि अगर सैम कर्रन को इस सीजन के बाद रिलीज किया गया तो अगले सीजन में खरीददार मिलना आसान नहीं होगा।
3- ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 5 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 5 विकेट चटकाए हैं। बोल्ट पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। बोल्ट भी उसी लिस्ट में शुमार हैं, जहां अगर वह रिलीज किए गए तो 2026 के सीजन में उन्हें खरीददार मिलना मुश्किल हो जाएगा।
Read more: