IPL 2025 में अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में नही है विराट कोहली का नाम

IPL 2025 में अब तक के सफर में कई बल्लेबाजों ने अपनी खास चमक बिखेरी। जिसमें कुछ बल्लेबाजों ने बाउन्ड्रीज के साथ ही डील करते हुए सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाए।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 11 May 2025, 02:54 PM

Most fours and sixes so far in IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के चलते इंडियन प्रीमियर लीग को 9 मई को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज 22 मार्च से हुआ था। जिसके 58 मैचों के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ी मुश्किलों के बीच बीसीसीआई ने 1 आईपीएल 2025 को सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।

IPL 2025 में अब तक सबसे ज्यादा चौके और छक्के

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के इस सीजन के स्थगित किए जाने तक जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। जहां कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया। इन बल्लेबाजों में कुछ बेहतरीन बल्लेबाज भी रहे जिन्होंने रनों का अंबार लगाया। इस लिस्ट में किंग कोहली भी अच्छे लय में दिखे। लेकिन इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा चौके-छक्कों में डील करने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 की सूची में नहीं है। चलिए आपको बताते हैं सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज।

#5. प्रियांश आर्या (पंजाब किंग्स)

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के दौरान कई युवा सितारें अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहे। इस दौरान पंजाब किंग्स की जर्सी में दिल्ली का युवा मुंडा प्रियांश आर्या खास रहा। इस होनहार बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन 70 बार गेंद को बाउन्ड्रीज के पार भेजा। जिसमें वो छक्के से खूब डील करने में कामयाब रहे। उन्होंने 28 छक्के और 42 चौके लगाए।

#4. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल के इस सीजन काफी खराब प्रदर्शन रहा और वो सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए। लेकिन युवा स्टार ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा। जायसवाल ने इस सीजन 71 बाउन्ड्रीज लगाने में सफल रहे। जिसमें उन्होंने 25 छक्के और 46 चौके लगाए।

#3. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)

गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अभूतपूर्व बल्लेबाजी की। इस स्टार बल्लेबाज ने जबरदस्त दिखाते हुए रनों का अंबार लगाया। जिसमें उन्होंने खूब चौके और छक्के जड़े। साई के बल्ले से इस सीजन कुल 72 गेंद बाउन्ड्रीज के पार पहुंची। जिसमें उन्होंने 16 छक्के और 56 चौके लगाए।

#2. प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स)

पंजाब किंग्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का बल्ला इस सीजन खूब बोला। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कई बार शानदार शुरुआत दी। प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन 76 बाउन्ड्रीज लगाई है। जिसमें उन्होंने 24 छक्के लगाने के साथ ही 52 चौके जड़े।

#1. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखे। उनकी बल्लेबाजी से ही मुंबई बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रही। सूर्या के बल्ले से आईपीएल 2025 (IPL 2025) में सबसे ज्यादा चौके-छक्के निकले। उन्होंने 77 बार गेंद को बाउन्ड्री के पार पहुंचाया। जिसमें 26 छक्के और 51 चौके शामिल रहे।

Also Read- IPL 2025 में अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Follow Us Google News