माही के खास दोस्त का दावा, बोले- 2000% इस साल आईपीएल से संन्यास ले लेंगे Dhoni

काफी सारे लोगों का मानना है कि IPL 2023 के बाद वो प्लेयर के तौर हमें खेलते हुए नहीं दिखेंगे। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो कह रहा है कि धोनी में अभी काफी दमखम बाकी है। वो अभी कुछ साल और आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं। 

New Update
MS Dhoni 3

Image Credit IPL/BCCI

एमएस धोनी हमेशा की तरह इस समय भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, पिछले साल ही की तरह, इस साल भी अटकलों का बाजार गर्म है, कि ये सीजन बतौर खिलाड़ी धोनी का आखिरी सीजन होगा। काफी सारे लोगों का मानना है कि IPL 2023 के बाद वो प्लेयर के तौर हमें खेलते हुए नहीं दिखेंगे। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो कह रहा है कि धोनी में अभी काफी दमखम बाकी है। वो अभी कुछ साल और आईपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: CSK या MI के कोच बनने के सवाल पर, Ravi Shastri ने दिया मजेदार जवाब

कुल मिलकर धोनी चर्चाओं में हैं। वैसे भी माही की फैन फॉलोइंग इतनी जबर्दस्त है कि लोग उन्हें खेलते हुए देखने के लिए आतुर रहते हैं। थाला अपने दीवानों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। धोनी के लिए लोगों की दीवानगी आईपीएल 2023 में भी दिख रही है। उनकी कुछ मिनट की बैटिंग का लोग घंटों तक इंतजार करते है। उनके संन्यास की खबरों पर अब उनके टीम इंडिया और सीएसके के साथी रहे केदार जाधव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

ये भी पढ़ें: 'उसके लिए 12 शून्य भी कुर्बान...', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सूर्या को लेकर दिया बड़ा बयान

जादव ने माही के संन्यास को लेकर कहा  

MS Dhoni 4

केदार जाधव ने क्रिकेट नेक्स्ट से बात करते हुए धोनी के संन्यास पर कहा "मैं आपको 2000 प्रतिशत निश्चितता के साथ बता रहा हूं कि यह एमएस धोनी का आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में अंतिम सत्र साबित होगा। मैं आपको यह निश्चित रूप अपने आंकलन से बता रहा हूं। धोनी इस जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे। हालांकि अभी भी फिट हैं, लेकिन धोनी आखिर एक इंसान ही हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा।" 

ये भी पढ़ें: 'मैंने भारतीय फैंस के मुंह पर ताला लगा दिया...', शतक के जोश में ये क्या बोल गए हैरी ब्रूक

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज जाधव ने आगे कहा "प्रशंसकों को इसलिए उनके किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहिए, उन्हें मैदान में उनकी हर शॉट पर नजर रखनी चाहिए। लोग ऐसा कर भी रहे हैं, ये हमने पिछले मैच में देखा भी। उस दिन JioCinema पर भी आईपीएल देखने का रिकॉर्ड टूट गया, जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे,।" जाधव ने ये बात 12 अप्रैल को CSK और RR के बीच हुए मैच को देखने वाले 2.2 करोड़ दर्शकों का जिक्र करते हुए कही, जब धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे।

Latest Stories