IPL 2023 में इन मुकाबलों ने लगाया रोमांच का तड़का, आखिरी बॉल पर निकला नतीजा

आईपीएल 2023 में अब तक 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लीग की शुरुआत में एकतरफा मैच देखने को मिले थे। लेकिन इसके बाद अब 16वें सीजन में रोमांच लौट आया है। कई मुकाबलों का नतीजा आखिरी गेंद पर देखने को मिल रहा है।

New Update
Rinku Singh 4

Rinku Singh: Image Credit IPL/BCCI

IPL 2023, GT vs KKR, CSK vs RR, DC vs MI, RCB vs LSG, Rinku Singh: IPL 2023 में अब तक 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लीग की शुरुआत में एकतरफा मैच देखने को मिले थे। लेकिन इसके बाद अब 16वें सीजन में रोमांच लौट आया है। कई मुकाबलों का नतीजा आखिरी गेंद पर देखने को मिल रहा है। कई टीमों ने हारे हुए मैच को अंत में अपने नाम किया है। इन मुकाबले से कई नए हीरो भी उभरकर सामने आए हैं। इनमें रिंकू सिंह का नाम टॉप पर है। रिंकू ने आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे और कोलकाता की झोली में हारा हुआ मैच डाल दिया था। आइए जानते हैं इस सीजन के ऐसे मुकाबलों के बारे में जिनका नतीजा आखिरी बॉल पर निकला।

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी। इसके बाद रिंकू सिंह ने जो किया वह नजीर बन गया। उन्होंने अगली 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए और KKR को जीत दिलाई। 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 12 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मैच में राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। लेकिन संदीप के ओवर में 2 छक्के लगा चुके धोनी आखिरी गेंद पर सिक्स नहीं जड़ सके। संदीप की सटीक यॉर्कर के आगे धोनी भी वेबस नजर आए। 

MS Dhoni 6
CaptioImage Credit IPL/BCCIn

दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 16वां मुकाबला खेला गया था। दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम 19.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गई थी। जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर मुकाबले को अपने नाम किया। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी। एनरिक नोर्किया बॉलिंग कर रहे थे। आख‍िरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। टिम डेविड ने दो रन लेकर मुंबई को रोमांचक जीत दिलाई।

DC vs MI
Image Credit IPL/BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का 15वां मुकाबला खेला गया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मैच में RCB ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने आखिरी गेंद पर मैच आपने नाम किया था। आख‍िरी ओवर में लखनऊ को जीत के ल‍िए 5 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर लखनऊ को 1 रन चाहिए था। आवेश का बल्ला तो नहीं लगा, लेकिन वह बाई के रन के लिए भाग लिए और अपनी टीम को जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें: 'ऐसा ना हो कि MS Dhoni को बैन करना पड़े...', CSK के गेंदबाजों पर भड़के वीरू

ये भी पढ़ें: पेट पर पट्टी बांधकर खेले डु प्लेसिस, CSK के खिलाफ दर्द से कराहते हुए आए नजर; PHOTO वायरल

Latest Stories