Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि यह टूर्नामेंट कब शुरू होगा, इसमें कौन-कौन सी टीमें हिस्सा लेंगी और यह किस देश में खेला जाएगा। इस अवेटेड टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां सामने आ रही हैं।

कब और कहां खेला जाएगा Asia Cup 2025?

इस बार एशिया कप सितंबर के महीने में खेले जाने की उम्मीद है। एशिया कप 2022 की तरह यह टूर्नामेंट भी टी20 फॉर्मेट में होगा। आपको बता दें कि एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) एशिया कप का 17वां एडिशन होगा और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।

कौन-कौन टीमें लेंगी हिस्सा?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के पांच फुल सदस्य - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान - ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है। इनके अलावा, हांगकांग, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एसीसी प्रीमियर कप 2024 में टॉप 3 में रहकर एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली है।

डिफेंडिंग चैंपियन है टीम इंडिया

टीम इंडिया इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। 2023 में हुए पिछले एशिया कप में भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार यह खिताब जीता था, जो किसी भी टीम द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा एशिया कप खिताबों का रिकॉर्ड है।

एसीसी एशिया कप के विनर

सीजन फॉर्मेट विजेता
1984 वनडे भारत
1986 वनडे श्रीलंका
1988 वनडे भारत
1990–91 वनडे भारत
1995 वनडे भारत
1997 वनडे श्रीलंका
2000 वनडे पाकिस्तान
2004 वनडे श्रीलंका
2008 वनडे श्रीलंका
2010 वनडे भारत
2012 वनडे पाकिस्तान
2014 वनडे श्रीलंका
2016 टी20 भारत
2018 वनडे भारत
2022 टी20 श्रीलंका
2023 वनडे भारत

Read More Here:

नहीं थम रहीं Delhi Capitals की मुश्किलें! Mustafizur Rahman भी नहीं खेलेंगे पूरे मैच; जानिए क्या है मजबूरी

Jos Buttler के बिना पहला क्वालीफायर खेलेगी Gujarat Titans, फ्रेंचाइजी ने इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

PSL के पीछे हाथ धोकर पड़ा Punjab Kings! अब Kyle Jamieson को किया गया शामिल, जानिए किसकी लेंगे जगह?

रोहित शर्मा स्टैंड पर देखकर रो पड़ीं Ritika Sajdeh! इमोशनल मोमेंट में बह निकले आंसू, वीडियो वायरल