आईपीएल के मंच पर अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे अब T20 Mumbai League में भी अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। तीसरे सीजन की नीलामी में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने उन पर 14.75 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस सीजन आयुष को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने का मौका मिलेगा।
हालांकि, सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं युवा ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर, जिन्हें शार्दुल ठाकुर की अगुवाई वाली ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 16.25 लाख रुपये देकर खरीदा। अथर्व का टी-20 रिकॉर्ड भी शानदार है—15 मैचों में 10 विकेट और महज 5.93 की इकोनॉमी रेट, साथ ही वह बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने में सक्षम हैं।
इसके अलावा, नीलामी में कई और युवा खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बहाया गया। आइए डालते हैं नजर उन टॉप 5 खिलाड़ियों पर जिनके लिए टीमों ने दिल खोलकर खर्च किया:
T20 Mumbai League के सबसे महंगे खिलाड़ी:
1. अथर्व अंकोलेकर – ₹16.25 लाख (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स)
24 वर्षीय अथर्व ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने अब तक के 15 टी-20 मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके हैं और साथ ही किफायती गेंदबाजी की है।
2. मुशीर खान – ₹15 लाख (एआरसीएस अंधेरी)
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे मुशीर को अंधेरी की टीम ने 15 लाख में खरीदा। इस सीजन वह शिवम दुबे की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।
3. साईराज पाटिल – ₹15 लाख (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स)
धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर साईराज को भी ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने T20 Mumbai League में खरीदा है। उन्होंने अब तक 6 टी-20 मैचों में 52 रन बनाए हैं और तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
4. आयुष म्हात्रे – ₹14.75 लाख (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट)
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज ने सभी को प्रभावित किया है। T20 Mumbai League में अब वह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नजर आएंगे।
5. अंगकृष रघुवंशी – कीमत अज्ञात (सोबो मुंबई फाल्कन्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंगकृष को T20 Mumbai League में सोबो मुंबई फाल्कन्स ने खरीदा है। आईपीएल में उन्होंने 10 मैचों में 285 रन ठोकते हुए 146 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
Read More :