Shreyas Iyer Team Lost: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अपनी जबरदस्त कप्तानी के दम पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। लेकिन खिताबी जंग में श्रेयस अय्यर के पंजाबी मुंडों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों हार का सामना करना पड़ा और उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया। श्रेयस अय्यर का इसके बाद दिल टूट गया था। इसी बीच 10 दिन में एक बार फिर से इस स्टार खिलाड़ी का दिल टूट गया है। क्योंकि उनकी कप्तानी में एक और फाइनल हार बैठे हैं।

Shreyas Iyer की टीम 10 दिन में हारी दूसरा फाइनल

जी हां....मुंबई के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपनी कप्तानी में एक बार फिर से निराश होना पड़ा है, जहां उन्हें टी20 लीग मुंबई के फाइनल मैच में मात खानी पड़ी है। श्रेयस अय्यर टी20 लीग मुंबई 2025 में मुंबई फाल्कंस की टीम को शानदार कप्तानी के दम पर फाइनल तक ले आए। लेकिन यहां उन्हें ग्रैंड फिनाले में मराठा रॉयल्स ने उन्हें 5 विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही 10 दिन में श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 टूर्नामेंट का फाइनल हार बैठे और उनका दिल ही टूट गया।

टी20 लीग मुंबई 2025 में अय्यर की मुंबई फाल्कंस को मिली 5 रन से हार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को टी20 लीग मुंबई 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मुंबई फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन का स्कोर किया। जिसमें कप्तान अय्यर (Shreyas Iyer) फिर से नाकाम रहे और 17 गेंद में सिर्फ 12 रन बना सके। तो वहीं उनकी टीम की तरफ से मयूरेश टांडेल ने 32 गेंद में 50 और हर्ष ने 28 गेंद में 47 रन की पारी खेली। मराठा के लिए वैभव माली ने 2 विकेट झटके।

मराठा रॉयल्स ने खिताबी जंग को किया अपने नाम

मराठा रॉयल्स की टीम 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और उनकी टीम ने बढ़िया खेल दिखाते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर 5 विकेट से फाइनल जीतकर चैंपियन बने। उनकी टीम के लिए चिन्मय राजेश ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 49 गेंद में 53 रन बनाए। इसके अलावा आवेश खान ने 24 गेंद में 38 रन की तूफानी पारी खेली, तो वहीं साहिल खान के बल्ले से भी 12 गेंद में 22 रन निकले। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में फिर से निराशा हाथ लगी।

Also Read- रियान पराग बने ODI कप्तान, इस देश के दौरे पर 5 मैचों में संभालेंगे कमान