टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप 2025 से पहले जर्मनी में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
Asia Cup 2025 से पहले आखिर किस बीमारी का इलाज कराने जर्मनी पहुंचे सूर्यकुमार यादव? सर्जरी पर दी बड़ी अपडेट

Table of Contents
SuryaKumar Yadav: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वक्त जर्मनी में है। जर्मनी में सूर्यकुमार यादव सर्जरी के लिए गए हुए हैं। सूर्या जर्मनी के म्युनिख में पेट की दाएं ओर स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन करवाने गए थे।
जिसके बाद से उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया। आपको बता दें कि अभी शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सूर्या भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है।
सूर्या ने दिया लाइफ अपडेट
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वक्त जर्मनी में हैं जहां वे अपने पेट की दाएं ओर स्पोर्ट्स हर्निया का ऑपरेशन करवा रहे हैं। सूर्या का स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हो चुकी है और इसपर क्रिकेटर ने अपडेट भी दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "लाइफ अपडेट: पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। वापस आने का बेसब्री से इंतजार है।"
View this post on Instagram
वापसी को बेताब सूर्या
सूर्या की पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि वे क्रिकेट के मैदान पर जल्द ही वापसी करने के लिए बेताब हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब सूर्या स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करा रहे हैं। इससे पहले वह साल 2024 में भी वे ये ऑपरेशन करवा चुके हैं। वहीं, 2023 में उन्होंने टखने की सर्जरी करवाई थी।

टीम इंडिया की आगामी चुनौतियां
पिछले साल यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से जब रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा तो टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 कप्तान नियुक्त किया। सूर्या की कप्तानी में यंग टीम इंडिया ने अभी तक एक भी सीरीज में हार का सामना नहीं किया है। अब टीम इंडिया को अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के बाद से टीम इंडिया के सामने एशिया कप 2025 की बड़ी चुनौती होगी। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
Read More: विराट कोहली नहीं ये खिलाड़ी था T20 World Cup 2024 फाइनल का गेम चेंजर? रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा