Suryakumar Yadav Follow Rishabh Pant Trick: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई ने गुजरात को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। इस जीत के पीछे सिर्फ बल्ले और गेंद का जादू ही नहीं, बल्कि एक दिलचस्प रणनीति भी छिपी हो सकती है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से मिलती-जुलती है।क्योंकि इस मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की हरकतों ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मुंबई इंडियंस ने ऋषभ पंत का 'दर्द' वाला फॉर्मूला दोहराया है?
टी20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत को क्या हुआ था?
आपको टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल तो याद ही होगा, जहां भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। उस मैच में एक समय साउथ अफ्रीका की जीत लगभग पक्की लग रही थी। उन्हें 24 गेंदों में 26 रन चाहिए थे और हेनरिक क्लासेन धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चाल चली। उन्होंने फिजियो को बुलाया और अपने घुटने पर टेप लगवा लिया। इसके चलते मैच कुछ देर के लिए रुक गया और यहीं से साउथ अफ्रीका की लय टूट गई, जिसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए मैच जीत लिया।
Suryakumar Yadav ने एलिमिनेटर में दोहराई 'पंत फॉर्मूला'
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। गुजरात टाइटंस 229 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और तेजी से रन बना रही थी। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 148 रन था। वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन तेजी से रन बना रहे थे और आखिरी चार ओवर में 53 रन बने। तभी मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की पीठ और हैमस्ट्रिंग में तकलीफ हुई। उन्होंने मैदान पर फिजियो को बुलाया।
फिजियो ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की पीठ की काफी देर तक जांच की, जिसके कारण मैच रोक दिया गया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दर्द में दिखे, हालांकि वह मैदान से बाहर जाकर यह उपचार करवा सकते थे। लेकिन शायद उनके मन में यह बात थी कि यह 'ब्रेक' गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की लय को तोड़ देगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही।
जैसे ही मैच दोबारा शुरू हुआ, अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर दिया। ब्रेक के बाद दूसरे बल्लेबाज साई सुदर्शन भी 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना पाए। कहीं न कहीं यह ऋषभ पंत के फॉर्मूले का विस्तार लग रहा था, जहां मैच रोककर विरोधी टीम की लय तोड़ी जाती है। (Suryakumar Yadav)
Two Match Turning Moments 💀☠️..
— Harsh 17 (@harsh03443) May 30, 2025
Rishabh pant Suryakumar
Yadav pic.twitter.com/JB2SMzl5uK
GT vs MI हाइलाइट्स
मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने रोहित शर्मा की 81 रन की शानदार पारी और बेयरस्टो (47) और सूर्यकुमार यादव (33) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 80 और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 208 रन ही बना सकी। शुभमन गिल और कुसल मेंडिस का जल्दी आउट होना टीम को महंगा पड़ा। इस जीत के साथ अब मुंबई का मुकाबला क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से होगा।
Read More Here:
अगर इस महिला का हुआ तलाक तो Virat Kohli की टीम RCB होगी इसकी जिम्मेदार! जानिए क्या है पूरा मामला?