भारतीय टी20 के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ Suryakumar Yadav ने IPL 2025 के क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। 1 जून को खेले गए इस मुकाबले में Suryakumar Yadav ने 26 गेंदों पर 44 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली और साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला, जो IPL इतिहास में पहले कभी नहीं बना।
700 रन पार करने वाले पहले नॉन-ओपनर बल्लेबाज़
Suryakumar Yadav IPL के इतिहास में एक सीज़न में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले नॉन-ओपनर बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 2025 सीज़न में अब तक 16 मैचों में 717 रन बना लिए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने IPL 2016 में 16 मैचों में 687 रन बनाए थे।
लगातार 17 पारियों में Suryakumar Yadav का 25+ स्कोर
IPL 2025 सीज़न में Suryakumar Yadav की सबसे बड़ी खासियत रही उनकी निरंतरता। उन्होंने इस सीज़न में खेले गए सभी 17 मुकाबलों में कम से कम 25 रन बनाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज़ के लिए अद्वितीय उपलब्धि है। IPL शुरू होने से पहले फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन सीज़न में उतरते ही उन्होंने बल्ले से हर आलोचक को करारा जवाब दिया।
नॉन-ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन – टॉप 5
- सूर्यकुमार यादव – 717 रन (2025)
- एबी डिविलियर्स – 687 रन (2016)
- ऋषभ पंत – 684 रन (2018)
- केन विलियमसन – 622 रन (2018)
- सूर्यकुमार यादव – 605 रन (2023)
मुंबई ने बनाए 203 रन
क्वालिफायर 2 में सूर्यकुमार यादव (44 रन) और तिलक वर्मा (44 रन) की आक्रामक पारियों ने मुंबई इंडियंस को मज़बूत मंच दिया। जॉनी बेयरस्टो ने भी अहम योगदान दिया, जबकि नामन धी़र ने 18 गेंदों में 37 रन बनाकर पारी को ताबड़तोड़ फिनिश दिया। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन टीम ने 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
Read More:
गुजरात टाइटंस से होगी शुभमन गिल की छुट्टी? IPL 2025 में बदल जाएगा टीम का कप्तान?