Vinod Kambli पर Sunil Gavaskar ने किया बड़ा एहसान? अब हर साल देंगे इतने लाख रुपए की मदद: पढ़ें पूरी खबर

Sunil Gavaskar Support Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कई महीनों से कमजोर नजर आ रहे हैं। उनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब सुनील गावस्कर ने एक कदम आगे बढ़कर सराहनीय कदम उठाया है।

iconPublished: 15 Apr 2025, 04:07 PM
iconUpdated: 15 Apr 2025, 04:08 PM

Sunil Gavaskar Financial Support to Vinod Kambli: भारतीय क्रिकेट के दो पुराने दोस्त- सुनील गावस्कर और विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार मैदान पर नहीं, बल्कि इंसानियत की वजह से। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपने पूर्व साथी विनोद कांबली की अपने 'द चैंप्स फाउंडेशन' के जरिए आर्थिक मदद करने का फैसला किया है, जो इस समय स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Sunil Gavaskar अब हर साल देंगे इतने लाख रुपए की मदद

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की फाउंडेशन अब से विनोद कांबली को हर महीने 30,000 रुपए देगी। इतना ही नहीं, उनके मेडिकल खर्च को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन विनोद कांबली को सालाना 30,000 रुपए की अतिरिक्त मदद भी देगी। कांबली को यह मदद जीवन भर मिलती रहेगी।

यह निर्णय कब लिया गया?

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फैसला तब लिया गया जब सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने जनवरी 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के जश्न के दौरान विनोद कांबली से मुलाकात की। कांबली हाल ही में एक गंभीर स्वास्थ्य संकट से उबरे थे और इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उनसे थोड़ी देर बात की और अगले दिन उनके डॉक्टरों से मिलकर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सुनील गावस्कर ने चैंप्स फाउंडेशन को अप्रैल 2025 से विनोद कांबली को मासिक सहायता देने का निर्देश दिया था।

विनोद कांबली को क्या हुआ था?

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में यूरिनरी इंफेक्शन और ऐंठन की शिकायत के बाद विनोद कांबली (Vinod Kambli) को ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उनके मस्तिष्क में खून के थक्के भी पाए गए थे। अस्पताल में 10 दिन के इलाज के दौरान कांबली कमजोर नजर आए, लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जल्दी ठीक होने की उम्मीद जताई। 1 जनवरी 2025 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Read More Here:

नो बॉल, नॉट आउट और फिर स्टंपिंग... बचते-बचते आखिर फंस ही गए Ayush Badoni, MS Dhoni के 'मास्टरप्लान' ने 5 गेंदों में किया खेल खत्म

रेड छोड़कर ग्रीन जर्सी में क्यों उतरी RCB टीम? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी और कैसा है रिकॉर्ड

EXCLUSIVE: शतक से पहले प्रियांश को पोंटिंग-श्रेयस ने क्या कहा था? युवा क्रिकेटर ने खोला PBKS के ड्रेसिंग रूम का राज

Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात

Follow Us Google News