IPL 2023: Steve Smith ने किया वापसी का ऐलान, हिंदी में कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की दो साल बाद आईपीएल में वापसी हो रही है। वह आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद 16वें सीजन से पहले हुए मिनी ऑक्शन में उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था।

New Update
Steve Smith

Steve Smith: Image credit: google

Steve Smith, IPL 2023, Indian Premier League 2023: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की दो साल बाद आईपीएल में वापसी हो रही है। वह आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद 16वें सीजन से पहले हुए मिनी ऑक्शन में उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। अब स्मिथ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आईपीएल 2023 का हिस्सा बनने की बात स्वीकार की है। दरअसल स्मिथ इस बार एक खिलाड़ी के रूप में नहीं बल्कि कमेंटेटर के रूप में अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं। हाल ही में स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी और अपनी टीम को सीरीज जिताई थी।

हिंदी में शेयर किया मैसेज

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में स्मिथ ने कहा, नमस्ते इंडिया, आपके लिए मेरे पास एक बेहतरीन खबर है और वो यह है कि मैं आईपीएल 2023 में आ रहा हूं। हां यह बिल्कुल सही है। इसलिए मैं इंडिया में एक बेहतरीन और जोश भरी टीम को जॉइन कर रहा हूं। हालांकि उन्होंने इस वीडियो में यह नहीं बताया कि वह कौन सी टीम जॉइन कर रहे हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक स्मिथ अब कमेंट्री करते नजर आ सकते हैं।

4 टीमों का हिस्सा रहे

स्मिथ अब तक आईपीएल में 4 टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने साल 2012 में पुर्ण वॉरियर्स से शुरुआत की थी। दो साल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहने के बाद वह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए थे। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण फ्रेंचाइजी को निलंबित कर दिया गया ऐसे में वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा बने। 2019 में एक बार फिर उनकी राजस्थान रॉयल्स में वापसी हुई। वह आखिरी बार साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। 

आईपीएल में प्रदर्शन

स्मिथ ने अपने करियर में 103 आईपीएल मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 34.51 की औसत और 128.09 के स्ट्राइक रेट से 2485 रन बनाए। स्मिथ के नाम लीग में 11 अर्धशतक और 1 शतक भी दर्ज है। IPL में उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रन है। आईपीएल 2021 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने 8 मैच में 25.33 की औसत और 112.59 के स्ट्राइक रेट से मात्र 152 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रन था। 

ये भी पढ़ें: श्रीलंका और बांग्लादेश के प्लेयर्स को IPL से बैन कर सकता BCCI! जानें

ये भी पढ़ें: BCCI ने जारी किया प्लेयर्स का एनुअल कॉन्ट्रैक्ट, देखें किस कैटेगरी में किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Latest Stories