"यह सवाल क्यों..." Rohit Sharma के संन्यास के प्रश्न पर भड़के सौरव गांगुली, भारतीय कप्तान को लेकर कही बड़ी बात

Rohit Sharma: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें आ रही हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हिटमैन के करियर का आखिरी होने वाला है।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 09 Mar 2025, 10:33 AM

Rohit Sharma: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें आ रही हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हिटमैन के करियर का आखिरी होने वाला है।

इसके बाद रोहित (Rohit Sharma) फिर कभी 50 ओवर फॉर्मैट में नजर नहीं आएंगे। हाल ही में इसपर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बड़ा बयान दिया है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष का क्या कुछ कहना था, आगे इस आर्टिकल में हम जानेंगे।

Rohit Sharma के संन्यास पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान

हाल ही में सौरव गांगुली एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। एक जर्नलिस्ट ने उनसे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट को लेकर पूछा। इसपर दादा काफी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि ये सवाल भी क्यों उठ रहा है। रोहित ने हाल ही में टीम इंडिया को विश्व कप जिताया है। ऐसे में उन्हें खेलते रहना चाहिए।

सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर कहा,

"रोहित शर्मा के संन्यास की चर्चा क्यों हो रही है? यह सवाल ही क्यों उठ रहा है? उन्होंने कुछ महीने पहले ही विश्व कप जीता है। मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं, लेकिन रोहित बहुत अच्छा खेल रहे हैं। भारत न्यूजीलैंड से कहीं बेहतर है। भारत 2023 विश्व कप फाइनल में खेला, 2024 टी20 विश्व कप जीता और वे इस चैंपियंस ट्रॉफी में अभी भी अजेय हैं।"

उन्होंने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा,

"भारत पसंदीदा है। भारत अच्छी फॉर्म में है। हर कोई बहुत अच्छी फॉर्म में है। विराट कोहली हैं, शुभमन गिल हैं, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और केएल राहुल - हर कोई अच्छी स्थिति में है। यह एक अच्छा मैच होगा। भारत की गेंदबाजी लाइनअप बहुत अच्छी है। कोई भी जीत सकता है, कोई भी हार सकता है।"

Read More Here:

WPL 2025 से बाहर हुई पिछले साल की चैंपियन RCB, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ इस तरह के रिएक्शन

Follow Us Google News