Shubman Gill ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी... तोड़ दिया सहवाग का सालों पुराना कीर्तिमान

इस समय सिर्फ शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाम की चर्चा हो रही है। IPL 2023 में युवा ओपनर ने तहलका मचा कर रखा दिया है। शुक्रवार को क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गिल का बल्ला जमकर बोला।

New Update
image credit ipl/ bcci

Shubman Gill, IMAGE IPL TWITTER

पूरे क्रिकेटिंग वर्ल्ड में इस समय सिर्फ शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाम की चर्चा हो रही है। IPL 2023 में युवा ओपनर ने तहलका मचा कर रखा दिया है। शुक्रवार को क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गिल का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने केवल 60 गेंदों पर 129 रन की आतिशी पारी खेली। 215 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए।

शुभमन की इसी पारी के दम पर गुजरात ने मुंबई के सामने 234 रन का विशाल टारगेट रखा। हाई प्रेशर मैच में मुंबई दबाव नहीं झेल पाई और 19वें ओवर में 171 रन पर सिमट गई। गुजरात ने 62 रन से मिली जीत के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया। 

गिल ने अपनी शतकीय पारी में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी दी। आइए डालते हैं, एक नजर सभी रिकॉर्ड पर...

ये भी पढ़ें- 'काश कोई गिल की तरह खेलता', मुंबई की हार पर सामने आया Rohit का रिएक्शन

शुभमन गिल ने 129 रन बनाए। आईपीएल में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का ये दूसरे सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा। उनसे आगे केएल राहुल नाबाद 132 का नाम आता है। 

आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय:

  • केएल राहुल - 132*
  • शुभमन गिल - 129 
  • ऋषभ पंत - 128*

गिल (129) प्लेऑफ में किसी भी खिलाड़ी का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग (122) के नाम पर दर्ज था। वीरू ने 2014 में सीएसके के खिलाफ यह पारी खेली थी।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी:

  • शुभमन गिल - 129
  • वीरेंद्र सहवाग -  122
  • शेन वॉटसन - 117*

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस तोहफे में देगी Shubman Gill को महंगी कार! पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने की मांग

शुभमन गिल ने केवल 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। आईपीएल प्लेऑफ में गेंदों के हिसाब से लगाया गया यह सबसे तेज शतक रहा। उनके पहले ऋद्धिमान साहा ने 2014 के फाइनल और 2022 में रजत पाटीदार ने भी 49 गेंदों पर शतक जड़ा था।

आईपीएल 2023 में गिल का यह तीसरा शतक रहा। एक सीजन में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 2016 में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 4 शतक और 2022 में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 4 शतक ठोके थे।

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले शुभमन गिल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में विराट कोहली (8) टॉप पर आते हैं। उनके बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल का नाम आता है, जिन्होंने 6-6 शतक लगाए। 

ये भी पढ़ें- 'मैं अच्छी फॉर्म में हूं', RCB के खिलाफ मैच विनिंग पारी के बाद बोले शुभमन गिल

image credit ipl/ bcci

आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले शुभमन गिल सिर्फ 7वें खिलाड़ी बने।

इस सीजन गिल के पास ऑरेंज कैप भी आ गई है। अभी तक 16 मैचों में वह 60.79 की शानदार औसत और 156.43 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 851 रन बना चुके हैं।

Latest Stories