Shubman Gill Biography: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल क्रिकेट जगत में उभरते हुए सितारे है। जानिए उनके करियर, उम्र, कास्ट, टोटल सेंचुरी और पर्सनल लाइव के बारे में सबकुछ।
Shubman Gill Biography: जानिए शुभमन गिल के करियर, उम्र, कास्ट, सेंचुरी और निजी जीवन की सम्पूर्ण जानकारी

Table of Contents
Shubman Gill Biography: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाला यह 25 वर्षीय खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं। 2018 आईसीसी अंडर-19 विश्वकप में शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। इस वक्त वे भारतीय टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए में शामिल हैं। वहीं आईपीएल में वे गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर रहे हैं।
शुभमन गिल बायोग्राफी
नाम: | शुभमन गिल |
राष्ट्रीयता: | भारतीय |
जन्म तिथि: | 8 सितंबर 1999 |
उम्र: | 25 वर्ष |
माता का नाम: | केर्ट गिल |
पिता का नाम: | लखविंदर सिंह |
शिक्षा: | मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली, पंजाब |
कद: | 5 फीट 10 इंच |
बैटिंग स्टाइल: | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
पेशा: | क्रिकेटर |
बॉलिंग स्टाइल: | दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी |
भाई-बहन: | शाहनील गिल |
वैवाहिक स्थिति: | अविवाहित |
इंस्टाग्राम: | @shubmangill |
शुभमन गिल का शुरुआती करियर
शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का जिले में हुआ था। उनका परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा हुआ था और उनके पास खुद की कृषि भूमि भी थी। गिल के पिता लखविंदर सिंह एक किसान हैं, जो कभी खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन अपना सपना पूरा नहीं कर सके। इसलिए उन्होंने अपने बेटे शुभमन को एक बेहतरीन क्रिकेटर बनाने की ठानी।
शुभमन गिल ने पंजाब के लिए अंडर-16 डेब्यू में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नाबाद दोहरा शतक जड़ा था। वहीं 2014 में पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट में उन्होंने 351 रन की धमाकेदार पारी खेली और निर्मल सिंह के साथ मिलकर 587 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की।
डोमेस्टिक करियर की शुरुआत
शुभमन गिल ने 2016-17 में पंजाब के लिए लिस्ट ए में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए डेब्यू किया। इसके बाद 2017-18 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और पहले ही मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में शतक लगाकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं।
डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन के बाद शुभमन को आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिला। 2018 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था। 2022 में वे गुजरात टाइटन्स में शामिल हो गए और हार्दिक पंड्या के जाने के बाद 2024 में टीम के कप्तान बना दिए गए।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी किया है राज
शुभमन गिल ने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वहीं दिसंबर 2020 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। अब वे तीनों फॉर्मेट में भारत के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।
शुभमन गिल सेंचुरी
शुभमन गिल ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 16 शतक लगाए हैं। इनमें से वनडे में 7, टेस्ट क्रिकेट में 8 और टी20 में 1 शतक शामिल है। इसके अलावा आईपीएल में भी शुभमन गिल के नाम 4 सेंचुरी दर्ज हैं।
शुभमन गिल कास्ट / जाति
शुभमन गिल का जन्म एक जाट सिख परिवार में हुआ था। इसका मतलब वे सिख धर्म का पालन करते हैं और जाति से जाट हैं।
शुभमन गिल की उम्र / Age
शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को हुआ था। इस समय वे 26 वर्ष के हैं और भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं।
शुभमन गिल की बहन
शुभमन गिल की एकमात्र बहन शाहनील गिल हैं। उन्होंने कनाडा के विंनिपेग स्थित रेड रिवर कॉलेज पॉलिटेक्निक से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा हासिल किया है। शाहनील को अक्सर स्टैंड्स में बैठकर अपने भाई का समर्थन करते हुए देखा गया है।
शुभमन गिल गर्लफ्रेंड
शुभमन गिल का नाम कई लड़कियों से जोड़ा जा चुका है, जिनमें सबसे चर्चित नाम सारा तेंदुलकर का है। हालांकि, दोनों की डेटिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अभी तक शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है।
शुभमन गिल की पत्नी
शुभमन गिल की उम्र अभी केवल 25 साल है और वे भारतीय टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल वे सिंगल हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इसका मतलब यह है कि शुभमन गिल की पत्नी को लेकर कोई जानकारी अभी मौजूद नहीं है, और इसकी पुष्टि उनके विवाह के बाद ही हो पाएगी।