Table of Contents
Shreyas Iyer created history in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में जब सबसे महान कप्तानों की बात करें तो इसमें हर किसी को पता है कि वो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा हैं। आईपीएल के इतिहास में ये वो दो कप्तान हैं जिनके खाते में 5-5 खिताब हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को कामयाबी की बुलंदी तक पहुंचाया है। तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। इन दोनों ही कप्तानों के पास सफलता का वो सूत्र रहा जो बाकी कप्तानों के पास नहीं रहा। लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने वो कमाल कर दिया है, जिसे ना तो धोनी और ना ही रोहित कभी कर सके।
Shreyas Iyer ने आईपीएल में रचा इतिहास
जी हां...आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस लीग के इतिहास में वो कमाल कर दिया है। जो कोई नहीं कर सका। जहां श्रेयस अय्यर ने इतिहास रचते हुए आईपीएल के सबसे महान कप्तान में अपने आपको स्थापित कर दिया है। पंजाब किंग्स को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दिलाने के बाद श्रेयस अय्यर के नाम बतौर कप्तान वो रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो किसी के पास नहीं है।
श्रेयस अय्यर बने 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल में ले जाने वाले इकलौते कप्तान
आईपीएल के 18वें सीजन में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दिलाने के साथ ही पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा दिया। वो इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में 3 अलग-अलग टीमों के फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान बन गए हैं। इससे पहले कोई भी कप्तान आज तक 3 अलग-अलग टीमों के साथ फाइनल में पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सका है। जहां धोनी सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स को बतौर कप्तान यहां तक लाए तो वहीं रोहित शर्मा भी कप्तान के तौर पर सिर्फ मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा कर सके। लेकिन अय्यर इन सबसे आगे निकल गए।
दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता और अब पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल के इतिहास में अब तक 3 टीमों को फाइनल तक पहुंचानें में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाया था। जहां उन्हें खिताबी जंग में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। तो वहीं इसके बाद 2024 के सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्होंने चैंपियन बनाया। अब पंजाब किंग्स को भी फाइनल में ले आए हैं। जहां 3 जून को उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने जा रहा है।
Also Read-