इंग्लैंड दौरे से दूर श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के बीच हुआ 'सिंगल ओवर' चैलेंज, आखिरी गेंद पर चाहिए थे 3 रन; VIDEO में देखें कौन जीता

Shreyas Iyer and Shashank Singh: श्रेयस अय्यर और शशांक ने इंग्लैंड से दूर एक सिंगल ओवर का चैलेंज किया। तो आइए जानते हैं कि इसमें किसकी जीत हुई।

iconPublished: 03 Jul 2025, 05:28 PM
iconUpdated: 03 Jul 2025, 11:34 PM

Shreyas Iyer and Shashank Singh Single Over Challenge: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। वहीं इंग्लैंड से काफी दूर आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शशांक सिंह के बीच 'सिंगल ओवर' का खतरनाक चैलेंज देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चैलेंज की आखिरी गेंद पर अय्यर को 3 रनों की दराकार थी और शशांक बॉलिंग पर थे। तो आइए जानते हैं कि दिलचस्प और मजेदार चैलेंज में किसकी जीत हुई।

पंजाब किंग्स ने शेयर किया वीडियो

श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के बीच हुए सिंगल ओवर चैलेंज का वीडियो पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया गया। वीडियो में देखा जा सकता कि दोनों खिलाड़ी इंडोर सिंगल ओवर चैलेंज खेल रहे हैं।

शशांक सिंह ने दिया 12 रन बनाने का चैलेंज

वीडियो में देखा जा सकता है कि शशांक सिंह पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक ओवर में 12 रन बनाने का चैलेंज देते हैं। चैलेंज देने के बाद शशांक फील्ड पोजीशन अय्यर को समझाते हैं।

इसके बाद दोनों की चुनौती शुरू होती है। ओवर की पहली गेंद अय्यर को समझ ही नहीं आती है और वो डॉट हो जाती है। फिर दूसरी गेंद पर अय्यर चौका लगाते हैं और तीसरी गेंद पर पर भी चौका लगता है।

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 3 रन

इसके बाद चौथी गेंद डॉट हो जाती है। पांचवीं गेंद पर 1 रन आता है। अब आखीरी गेंद पर जीत के लिए श्रेयस अय्यर को 3 रनों की दरकार थी। शशांक ने वाइड फेंक दी। अब 1 गेंद में चाहिए थे 2 रन। फिर शशांक ने आखिरी गेंद फेंकी और अय्यर ने शॉट लगाया, लेकिन यह तय नहीं किया गया कि यह कितने रन हैं। पंजाब की तरफ से फैंस को इस फैसले के लिए छोड़ दिया गया कि यह कितने रन हैं।

Read more: लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर की फिर हुई सर्जरी, जेंडर ट्रॉस्फॉर्मेशन में कितना हुआ खर्चा? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश!

Follow Us Google News