Shahid Afridi Youtube Channel Ban in India: पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी सुर्खियों में हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्होंने भारतीय सेना के खिलाफ जहर उगला था। खुद दानिश कनेरिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद शिखर धवन ने भी ट्वीट कर शाहिद अफरीदी को करारा जवाब दिया था। लेकिन अब भारत सरकार ने शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के खिलाफ कार्रवाई की है।
शाहिद अफरीदी पर भारत सरकार का एक्शन
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देना महंगा पड़ गया है। भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए शाहिद अफरीदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को देश में बैन कर दिया है।
Shahid Afridi ने उगला था भारतीय सेना के खिलाफ जहर
एक वायरल वीडियो में शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को भारतीय सेना का मजाक उड़ाते हुए सुना गया था, जिसमें वह कहते हैं, "आतंकवादियों ने पहलगाम में एक घंटे तक लोगों को मारने का काम जारी रखा, लेकिन भारतीय सेना के 8 लाख सैनिकों में से कोई भी मौके पर नहीं आया। फिर जब सेना आई, तो उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगा दिया।" अफरीदी ने आगे आरोप लगाया कि भारत खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है, अपने ही नागरिकों को मारता है और फिर इसका दोष पाकिस्तान पर डालता है।
ये क्रिकेट चैनल पर भी लगा बैन
शाहिद अफरीदी से पहले भी भारत सरकार कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। इसमें शोएब अख्तर, राशिद लतीफ और बासित अली जैसे पूर्व क्रिकेटरों के चैनल शामिल हैं। इसके अलावा वासे हबीब, रिजवान हैदर, मोहसिन अली, मुनीब फारूक और उजैर क्रिकेट जैसे यूट्यूब क्रिएटर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। स्पोर्ट्स चैनल बीबीएन स्पोर्ट्स और समा स्पोर्ट्स को भी भारत में बैन किया जा चुका है।
Read More Here:
Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।