Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन प्रोसेस में एक और बड़ा और भावनात्मक कदम उठाया है। 2 जुलाई 2025 को उन्होंने दो अहम सर्जरी करवाई हैं।
लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर की फिर हुई सर्जरी, जेंडर ट्रॉस्फॉर्मेशन में कितना हुआ खर्चा? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश!

Anaya Bangar Gender Transformation Cost: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं। 2 जुलाई 2025 को उन्होंने अपनी पहचान को और निखारने के लिए दो अहम सर्जरी करवाईं। इसमें ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव शामिल है। इस भावनात्मक लम्हे को अनाया ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया, जो अब वायरल हो चुका है।
आपको बता दें कि संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी पहले एक लड़का थी। उसका नाम 'आर्यन' था। बाद में उसने अपने शरीर पर कई सर्जरी करवाकर खुद को लड़के से लड़की बना लिया। ऐसे में इस जेंडर ट्रॉस्फॉर्मेशन की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
किन अंगों पर हुई सर्जरी?
2 जुलाई को कराई गई सर्जरी में पहला नाम ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन का है, जिसके तहत शरीर में स्तन बनाए जाते हैं ताकि शरीर पूरी तरह महिला जैसा लगे। दूसरी प्रक्रिया ट्रेकियल शेव की थी, जिसमें गले की हड्डी (एडम्स एप्पल) को छोटा या मुलायम किया जाता है, जिससे आवाज और गर्दन की बनावट स्त्री जैसी लगे।
View this post on Instagram
जेंडर ट्रॉस्फॉर्मेशन में कितना हुआ खर्चा?
हालांकि अनाया ने सर्जरी की कुल लागत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन में करीब 3.5 लाख रुपये और ट्रेकियल शेव में 2.5 से 6.5 लाख रुपये तक का खर्च आता है। ऐसे में अनुमान है कि अनाया ने इन दोनों सर्जरियों पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए हैं।
अनाया की जर्नी बनी दूसरों के लिए प्रेरणा
पहले 'आर्यन' के नाम से पहचानी जाने वाली अनाया अब अपनी नई पहचान के साथ खुलकर जीवन जी रही हैं। इंग्लैंड से लौटने के बाद उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मेशन पूरा करने की ठानी और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी कहानी सभी से साझा की। अनाया की यह जर्नी न सिर्फ साहसिक है, बल्कि लाखों ट्रांसजेंडर युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी बन चुकी है।
Read More Here: गिल, पडिक्कल, राहुल, साई के बाद करुण नायर भी रहे फेल; नंबर 3 के लिए टीम मैनेटमेंट को नही मिल पा रहा चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट?