RR vs DC: मार्श के बिना उतरेगी दिल्ली, पहली जीत पर होगी नजर; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शनिवार को डबल धमाल देखने को मिलने वाला है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) में खेला जाएगा।

New Update
RR vs DC

RR vs DC, Sanju Samson, David Warner: Image credit: google

RR vs DC, RR vs DC live streaming, Sanju Samson, David Warner: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शनिवार को डबल धमाल देखने को मिलने वाला है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) से होगा। यह मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati) में खेला जाएगा।

राजस्थान ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को अभी पहली जीत की तलाश है। आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (RR vs DC Playing 11) क्या हो सकती है। हेड टू हेड (RR vs DC Head To Head) में किसका पलड़ा भारी है। गुवाहाटी की पिच (Barsapara Cricket Stadium Pitch report) और मौसम (Guwahati whether update) का क्या हाल रहने वाला है।

हेड टू हेड 

कुल मैच: 26
राजस्थान जीता: 13
दिल्ली जीता: 13

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच शनिवार, 8 अप्रैल को खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कब शुरू होगा?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 3 बजे होगा।

TV पर राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच कैसे देखें?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अन्य खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब पर भी विजिट कर सकते हैं।

पिच रिपोर्ट

यह दोपहर का खेल होगा; इसलिए, यहां ओस की बड़ी भूमिका नहीं हो सकती है। बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में पंजाब किंग्स ने दिखाया कि ओस के बावजूद सटीक गेंदबाजी मैच जिता सकती है। दोनों पारियों में बल्लेबाजों को पिच से काफी समर्थन मिलेगा और यह एक उच्च स्कोरिंग खेल हो सकता है। इस स्थान पर पिछले पांच टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 187 रन रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।
  • दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिले रोसौव, सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें: Virat-Ganguly Controversy में हुआ अहम खुलासा, शास्त्री थे इसके लिए जिम्मेदार!

ये भी पढ़ें: Yaari Special: आज भी जारी है कोहली-गंभीर के बीच अनबन? KKR vs RCB मैच के दौरान हुआ खुलासा

Latest Stories