IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए मैदान सज चुका है और लीग की शुरुआत 22 मार्च से होगी। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम शीर्ष रिकॉर्ड हैं, लेकिन हर सीजन में नए सितारे उभरकर सामने आते हैं। आज के इस लेख में , हम चार युवा सलामी बल्लेबाजों पर प्रकाश डालेंगे, जो इस साल तूफानी प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार हैं।

IPL 2025 - दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रतिभा

ऑस्ट्रेलिया के एक 22 वर्षीय उभरते हुए सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में प्रशंसकों को जमकर प्रभावित किया था। अपने डेब्यू सीज़न के दौरान उन्होंने सिर्फ़ 15 गेंदों पर दो अर्धशतक बनाए थे। जी हाँ हम बात कर रहे हैं निडर बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क की। जैक दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, फ्रैंचाइज़ी ने मेगा नीलामी से पहले उन्हें 9 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

फिल साल्ट

इंग्लैंड के 28 वर्षीय सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट आज कल सुर्खियों में हैं। क्योंकि वे आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए टीम बदल रहे हैं। पिछले सीजन में, उन्होंने 12 मैचों में ताबड़तोड़ 435 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मेगा नीलामी में 11.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

SRH में शामिल हुए ईशान किशन

इस सीजन में ईशान किशन ने अपनी पुरानी फ्रैंचाइज़ को छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल होने का फैसला किया है। यह सीजन (IPL 2025) उनके लिए काफी ख़ास होगा। SRH ने उन्हें मेगा नीलामी में 11.25 करोड़ रुपये में खरीद कर एक बढ़िया दांव खेला है।

अभिषेक शर्मा

इस सूची में सबसे चर्चित नाम अभिषेक शर्मा का है। अभिषेक शर्मा भारतीय टी20 क्षेत्र में उभरते हुए खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज लंबे छक्के धमाकेदार रन बनाते है। जब तक वीन क्रीज पर रहते हैं, सभी के दिलों की धड़कन बढ़ी रहती है।