Rohit Sharma: IPL 2024 से लेकर अब तक सिर्फ एक ही सवाल बना हुआ है कि क्या रोहित शर्मा IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे या नहीं। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले रोहित को मुंबई में कप्तानी से हटा दिया था और उनके स्थान पर दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि रोहित मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं।

ऐसे में अब आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट जल्द ही हम सब के सामने होगी और अभी भी यही सवाल है कि क्या रोहित मुंबई में खेलते हुए दिखाई देंगे? इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि रोहित मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं और किसी अन्य फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं। इस कड़ी में सबसे पहला नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का शामिल है।

मुंबई के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे Rohit Sharma

दरअसल, 2013 से रोहित मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और अपनी अगुवाई में टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद भी रोहित को कप्तानी के पद से हटा दिया गया और हार्दिक को नया कप्तान बनाया गया। ऐसे में यह खबरें जोरों पर है कि रोहित मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं और नीलामी में जा सकते हैं।

तो वहीं आईपीएल 2024 के दौरान भी अभिषेक नायर और रोहित शर्मा के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रोहित को साफ कहते हुए सुना जा सकता था कि उनके लिए मुंबई एक मंदिर है और उसे उन्होंने बनाया है। वो इसी टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि रोहित मुंबई की तरफ से ही खेलते हुए नजर आएंगे।

RCB में जा सकते हैं Rohit Sharma

अगर मुंबई और रोहित के बीच सब कुछ ठीक नहीं हुआ तो रोहित शर्मा नीलामी का हिस्सा होंगे। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हिटमैन पर बड़ा दांव खेल सकती है। रोहित एक चैंपियन कप्तान हैं और बेंगलुरु को कप्तान की जरूरत है। ऐसे में रोहित आईपीएल 2025 में विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

READ MORE HERE :

IPL 2025 CSK RETENTION LIST: एमएस धोनी सहित इन खिलाड़ियों को चेन्नई ने किया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 Mumbai Indians RETENTION LIST: मेगा ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई इंडियंस, देखें लिस्ट!

IPL 2025 Gujarat Titans RETENTION LIST: मेगा ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी गुजरात! जानें किन-किन प्लेयर्स का नाम शामिल

IPL 2025 SUNRISERS HYDERABAD RETENTION LIST: कमिंस, क्लासेन और हेड में से किसे रिटेन करेगी हैदराबाद? देखें पूरी लिस्ट

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।