Hardik Pandya के आउट होते ही उनपर भड़के रोहित शर्मा, ड्रेसिंग रूम में आया गुस्सा!

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ Hardik Pandya ने अपना विकेट गवाया था जिसके वजह से रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। उनका वीडियो अभी वायरल हो रहा हैं।

iconPublished: 14 Apr 2025, 12:01 PM
iconUpdated: 14 Apr 2025, 11:34 PM

13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 का एक अहम मुकाबला खेला गया। इस मुकाबलें में मुंबई इंडियंस ने जीत अर्जित कर ली जिसके बाद Hardik Pandya काफी भावुक नजर आ रहे थे।

लगातार मुकाबले गवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने आखिरकार इस रोमांचक मुकाबले में जीत अर्जित की है और सभी खिलाड़ी भी खुश नजर आ रहे थे। वहीं इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा Hardik Pandya के ऊपर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे थे जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा हैं।

हार्दिक पांड्या पर गुस्सा हुए रोहित शर्मा:

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी जहाँ मुंबई इंडियंस की काफी अच्छी शुरुआत हुई थी। इस मुकाबले में Hardik Pandya से काफी उम्मीद थी लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा जिसके बाद रोहित शर्मा गुस्से में नजर आए थे।

सूर्यकुमार यादव अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे जहाँ वें 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउटहुए थे जिसके बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी के लिए आए थे। हालाँकि वें मात्र 2 रन बनाकर विप्रज निगम का शिकार बन गए। Hardik Pandya के आउट होते ही रोहित शर्मा को गुस्सा नजर आया जहाँ वें निराश नजर आ रहे थे।

रोहित शर्मा का भी रहा खराब सीजन:

इस सीजन में रोहित शर्मा का बल्ला पूरे तरीके से खामोश रहा है जहाँ एक भी मुकाबले में वें बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। रोहित शर्मा ने इस सीजन में 0, 8, 13, 17 और 18 रन मिलाकर सिर्फ 56 रन बनाए हैं। उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए दूसरी जीत:

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जहाँ अभी तक इस सीजन वें एक ही मुकाबला जीत पाए थे। वही दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले में हराकर उन्होंने इस सीजन की दूसरी जीत अर्जित कर ली हैं।

Read Also: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ 50 रन जड़ते ही इतिहास रच देंगे KL Rahul, विराट भी अपने करियर में नहीं कर सके हैं ये कारनामा

Follow Us Google News