IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने Rohit Sharma, कोहली-धोनी बहुत पीछे

Rohit Sharma ने IPL में अपने 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी है। उनके पहले क्रिस गेल (357) और एबी डिविलियर्स (251) का नाम आता है। 

IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने Rohit Sharma, कोहली-धोनी बहुत पीछे

Rohit Sharma, image twitter

IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बहुत ही धमाकेदार मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों ने जमकर चौके और छक्कों की बारिश की। हालांकि हाईस्कोरिंग मैच में मुंबई को करीबी मुकाबले में 13 रन से मिली हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम के सामने 215 रन का लक्ष्य था, जिसके जवाब में टीम 6 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। 

मुंबई इंडियंस की बार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। रोहित शर्मा ने बल्ले से वो कमाल कर दिखाया, जो आज तक आईपीएल हिस्ट्री में कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था। 

ये भी पढ़ें- पंजाब की जीत के बाद सैम करन ने अपने बयान से जीता करोड़ों फैंस का दिल, बोले...

Rohit Sharma

हिटमैन ने बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ तीसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी है। उनके पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (357) और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स (251) का नाम आता है। 

रोहित ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 163 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ने के साथ ही हिटमैन ने आईपीएल में अपने 250 सिक्स पूरे किए। रोहित के अलावा आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी ये रिकॉर्ड नहीं बना सका है।

रोहित के बाद बतौर भारतीय लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (235) और पूर्व आरसीबी कैप्टन विराट कोहली (229) का नाम आता है। 

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल - 357
  • एबी डिविलियर्स - 251
  • रोहित शर्मा - 250*
  • एमएस धोनी - 235
  • विराट कोहली - 229

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा - 250*
  • एमएस धोनी - 235
  • विराट कोहली - 229
  • सुरेश रैना - 203
  • रॉबिन उथप्पा - 182 

हार गई मुंबई 

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 214/8 का स्कोर बनाया। शिखर धवन की जगह टीम की कमान संभाल रहे सैम करन ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 55 रन बनाए। मुंबई की ओर से पीयूष चावला और कैमरून ग्रीन को 2-2 विकेट मिले। मुंबई ने टारगेट का बखूबी पीछा किया, लेकिन आखिरी ओवर तक चले मैच में टीम 201/6 का स्कोर ही बना पाई और मैच हार गई। कैमरून ग्रीन (67) टॉप स्कोरर रहे। वहीं पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह से खाते में 4 विकेट आए।

ये भी पढ़ें- MI vs PBKS: अर्शदीप की स्टंप तोड़ गेंदबाजी, हाईस्कोरिंग मैच में पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराया

नवीनतम कहानियां