SRH vs MI: Rohit Sharma ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले चौथे प्लेयर बने

आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians) के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

New Update
Rohit Sharma 7

Rohit Sharma: Image Credit IPL/BCCI

SRH vs MI, Rohit Sharma, Most runs in IPL history: आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians) के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाली करने आई मुंबई की सलामी जोड़ी ने आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू किए। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। मैच में 14 रन बनाते ही हिटमैन के आईपीएल में 6000 रन पूरे हो गए। वह आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों पर 28 रन बनाए।

Rohit Sharma 6

रोहित ने बनाया यह रिकॉर्ड

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। किंग ने 228 मैच की 220 पारियों में करीब 37 की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से 6844 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं। गब्बर ने आईपीएल में अब तक 210 मैच खेले हैं। इस दौरान 209 पारियों में उन्होंने 35.98 की औसत और 126.98 के स्ट्राइक रेट से 6477 रन बनाए हैं। फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने 167 मैच की 167 पारियों में  42.13 की औसत और 139.63 के स्ट्राइक रेट से 6109 रन बनाए हैं। अब इस सूची में रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। हिटमैन ने 232 मैच की 227 पारियों में 6014 रन बनाए हैं। 

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन

विराट कोहली - 6844 रन
शिखर धवन - 6477 रन
रोहित शर्मा - 6014* रन
डेविड वार्नर - 6109 रन
सुरेश रैना - 5528 रन

रोहित का अब तक प्रदर्शन

5वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंदों पर 28 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके जड़े। आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से हुआ था। इस मैच में रोहित ने 10 गेंद पर 1 रन बनाया था। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ हिटमैन ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के कप्तान ने 45 गेंदों में 65 रन जड़ दिए थे। वहीं कोलकाता के खिलाफ उन्होंने 13 गेंदों में 20 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023 में इन मुकाबलों ने लगाया रोमांच का तड़का, आखिरी बॉल पर निकला नतीजा

ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने बताया कैसे RCB इस मैच को जीत सकता था, Shivam Dube को दी ये खास सलाह

Latest Stories