Riyan Parag Hit 6 Consecutive Sixes In IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज और स्टैंड इन कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने आईपीएल 2025 में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कमाल कर दिया। उन्होंने युवराज सिंह के एतिहासिक कारनामे को दोहराते हुए यह कमाल किया। रियान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए सीजन के 53वें लीग मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े।

Riyan Parag के 6 गेंदों में 6 छक्के

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ऊपर 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कमाल किया था। वहीं, रियान पराग ने 6 गेंदों में 6 छक्के तो लगाए, लेकिन उन्होंने 2 अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ छक्के लगाकर यह कमाल किया।

अलग-अलग गेंदबाजों को Riyan Parag ने बनाया निशाना

मुकाबले की दूसरी पारी यानी राजस्थान की बैटिंग के दौरान टीम के कप्तान रियान पराग ने 13वें ओवर में कोलकाता के स्पिनर मोइन अली के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाए। पराग ने मोइन अली की 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने हर गेंद पर छक्का लगाया। फिर रियान ने अगली गेंद वरुण चक्रवर्ती के ओवर में फेस की, जिस पर उन्होंने स्विच हिट के जरिए छक्का लगाया। इस तरह पराग ने 6 गेंदों में 6 छक्के पूरे किए।

आईपीएल में पहली बार लगे 6 छक्के

बताते चलें कि यह पहला ऐसा मौका रहा कि जब आईपीएल के इतिहास में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगे। बस यह आंकड़ा एक ओवर में हासिल नहीं किया जा सका। बहरहाल, रियान पराग आईपीएल इतिहास में लगातार 6 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी इस बात को नोटिस किया कि रियान पराग ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

Read more:

109 मीटर... Ravindra Jadeja ने RCB के खिलाफ जड़ा 'सुपर सिक्स', वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप! बनाया सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड