Rishabh Pant Completes 3000 Test Runs: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू हो चुका है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जबरदस्त खेल दिखाया। इसी बीच भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और इंग्लैंड दौरे के लिए उप कप्तान ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है।

मुकाबले के पहले दिन एक तरफ जहां गिल और जायसवाल ने शतक लगाया, वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 65 रन बनाकर नाबाद है। पंत ने इस 65 के स्कोर के साथ ही एक बहुत बड़ा कारनामा कर दिया है। एक भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सेना देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गए हैं।

Rishabh Pant ने धोनी को छोड़ा पीछे

अभी तक सेना देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर था, जिन्होंने 1731 रन बनाए थे। इस रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए ऋषभ पंत सबसे टॉप पर आ चुके हैं। पंत के नाम फिलहाल 1746 रन हैं।

SENA में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर

  • 1732 रन - ऋषभ पंत*
  • 1731 रन - महेंद्र सिंह धोनी
  • 1099 रन - फारूख इंजीनियर
  • 850 रन - मोहम्मद रिजवान
  • 831 रन - दिनेश चांदीमल

टेस्ट में पूरे किए 3000 रन

अपनी 65 रन की इस पारी के साथ ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। 76वीं पारी में पंत ने यह मुकाम हासिल किया है।

क्या होती है सेना देश?

आपको बता दें कि सेना देश में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्रिकेट टीमों की गिनती होती है। इन चार देशों को एक साथ रखने का यहां मतलब यह है कि इन सभी देशों में क्रिकेट की स्थिति एक जैसी है। यहां पर खेलना एक बड़ी चुनौती माना जाता है।

Read Also: Virat Kohli: केएल राहुल की तारीफ करते हुए संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की कमजोरी को फिर छेड़ा, लाइव टीवी पर उड़ाया 'मजाक